'ऊंचाई' फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने दर्शकों के सामने जोड़े हाथ! कहा ...

ऊंचाई फिल्म की टीम कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंची थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 10:12 IST
ख़ास बातें
  • ऊंचाई इस शुक्रवार यानि 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
  • फिल्म एवरेस्ट पर चढ़ाई की थीम पर बनी है।
  • केबीसी 14 में अमिताभ ने फिल्म के लिए की खास अपील।

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति में फिल्म के लिए की खास अपील

फिल्म ऊंचाई इस शुक्रवार यानि 11 नवंबर 2022 को सुनहरे पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। एक तरफ जहां इस साल बड़ी बड़ी फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं, वहीं अब बड़े स्टार्स को भी डर सताने लगा है कि कहीं उनकी फिल्म भी बॉक्सऑफिस पर चल न पाए। फिल्म ऊंचाई में इसके नाम की तरह ही सितारे भी बहुत बड़े हैं जिनमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंग्पा, परिणीति चोपड़ा, सारिका और नीना गुप्ता शामिल हैं। ये ऐसे मंझे हुए कलाकार हैं जो किसी भी फिल्म को ऊंचाई तक ले जा सकते हैं। लेकिन साल 2022 की कहानी कुछ और कहती है, जहां बड़े बड़े स्टार्स की फिल्में औंधे मुंह गिरी हैं। फ्लॉप फिल्मों की इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की फिल्म गुडबाय भी शामिल है। 

अमिताभ बच्चन की ऊंचाई के रिलीज होने में केवल 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए दर्शकों से खास अपील की है। एक ओर जहां फिल्म की टीम जगह-जगह प्रोमोशन के लिए जा रही है, तो वहीं अमिताभ ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट से भी फिल्म के लिए अपील की है। चूंकि, अमिताभ कौन बनेगा करोड़पति भी होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए किसी प्रोमोशनल कैम्पेन का हिस्सा बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए उन्होंने सोनी टीवी के उनके शो केबीसी 14 से ही फिल्म के लिए हाथ जोड़कर दर्शकों से अपील की।  

ऊंचाई फिल्म की टीम कौन बनेगा करोड़पति में भी पहुंची थी। ऐसे में इस खास शो में अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़कर लोगों से अपील करते हुए कहा, ''टिकट खरीदकर थियेटर में बैठकर फिल्म बड़े पर्दे पर देखने का मजा कुछ और ही होता है, कृपया करके आप हमारी फिल्म देखने जरूर जाएं। आजकल बहुत मारा-मारी चल रही है, कोई भी थियेटर में फिल्म देखने नहीं जा रहा है, हाथ जोड़ते हैं हम आपके, टिकट लेकर फिल्म देखियेगा।''

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर फिल्म ऊंचाई के बड़े बड़े सितारे पहुंचे हैं। इनमें अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता नजर आए। अमिताभ जो फिल्म के लीड रोल में हैं, शो के होस्ट भी हैं। तो चारों के बीच सेट पर खूब सारी मस्ती भी देखने को मिल रही है। नीना गुप्ता बताती नजर आ रही हैं कि कैसे एक दिन अमिताभ बच्चन बुखार में भी फिल्म की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंच गए थे। फिर उन्होंने कहा कि नौकारी के लिए पता नहीं क्या क्या करना पड़ता है। इस एपिसोड में ये लोग अपनी कुछ पुरानी यादें भी दर्शकों के सामने साझा करेंगे। इसलिए इस एपिसोड के लिए फैन्स बहुत इंतजार कर रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.