अल्लू अर्जुन और राम चरण होंगे आमने-सामने, Pushpa 2 और RC 15 का क्लैश! इस दिन होंगी रिलीज!

RC 15 की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म शंकर के निर्देशन में बन रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2023 17:23 IST
ख़ास बातें
  • पुष्पा 2 में पुष्पा राज की जिंदगी को करीब से दिखाया जाएगा।
  • RC 15 फिल्म शंकर के निर्देशन में बन रही है।
  • इसे कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा है।

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने इस साल ताबड़तोड़ कमाई करके फिल्म जगत को चौंका दिया था।

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द रूल (Pushpa:The Rule) की शूटिंग शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं है। इससे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने इस साल ताबड़तोड़ कमाई करके फिल्म जगत को चौंका दिया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की कैमिस्ट्री भी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अकेले हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। अब फिल्म के दूसरे भाग के लिए फैन्स को इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। पुष्पा-2 यानि पुष्पा: द रूल के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के साथ एक और बड़ी फिल्म का क्लैश होने वाला है। जी हां, Pushpa 2 के साथ साउथ सिनेमा इंडस्ट्री की ओर से RC 15 का क्लैश होने की खबर सामने आई है। 

RC 15 फिल्म राम चरण तेजा स्टारर एक पैन इंडिया फिल्म है। निर्देशक शंकर इस फिल्म के साथ रिलीज के लिए तैयार होंगे। आरसी 15 के मेकर दिल राजू फिल्म को जनवरी 2024 में रिलीज करना चाहते हैं, ऐसा बॉलिवुड लाइफ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है। दिल राजू बड़े प्रोड्यूसर माने जाते हैं। अगर यह खबर सच साबित होती है तो RC 15 और Pushpa 2 के बीच बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। वहीं फैंस के लिए यह काफी मुश्किल भरा वक्त होगा क्योंकि राम चरण और अल्लू अर्जुन, दोनों ही साउथ के मेगा स्टार हैं और इनके करोड़ों की संख्या में फैन हैं। 
Advertisement

अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 में पुष्पा राज के साथ वापस लौटेंगे। फिल्म को सुकुमार के निर्देशन में बनाए जाने की खबर है। जैसा कि पिंकविला की एक रिपोर्ट में कहा गया है, फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो चुकी होगी और दूसरे भाग से दर्शकों की उम्मीदें अब बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। दूसरे भाग को पहले भाग से भी बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2023 तक खत्म होने जाने की बात कही गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 में पुष्पा राज की जिंदगी को करीब से दिखाया जाएगा। उसके बचपन और उसके पिता से उसके रिश्ते को यह फिल्म उजागर करेगी। वहीं RC 15 की बात करें तो रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फिल्म शंकर के निर्देशन में बन रही है। इसे कार्तिक सुब्बाराज ने लिखा है। मूवीक्रो की ओर से कहा गया है कि यह फिल्म नए साल की रिलीज के लिए कन्फर्म की गई है। अब ऐसे में देखना होगा कि पुष्पा 2 और आरसी 15 के क्लैश में किस फिल्म को नुकसान होगा और किसे फायदा! 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RC 15 First Look, RC 15, pushpa 2, Ram Charan, Allu Arjun

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.