अजय देवगन की अपकमिंग 'भोला' फिल्म में दिखेंगी साउथ की ये एक्ट्रेस!

अजय देवगन ने कथित तौर पर बताया था कि उनकी फिल्म Bholaa 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीजो होगी। अजय देवगन इस फिल्म का खुद डायरेक्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 नवंबर 2022 22:06 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म 'Bholaa' में साउथ की एक्ट्रेस अमला पॉल (Amala Paul) नजर आएंगी
  • 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'अदाई' में दिए थे इंटेंस सीन
  • वेब सीरीज 'रंजिश ही सही' (Ranjish Hi Sahi) में भी किया है अभिनय

फिल्म Bholaa 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीजो हो सकती है

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) अगले साल बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म 'भोला' (Bholaa) लेकर आएंगे। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होने के लिए सेट है। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू के साथ-साथ संजय मिश्रा जैसे दिग्गज कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी। हालांकि, एक लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो इस फिल्म में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अदाकारा का स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिल सकता है।

Pinkvilla के अनुसार, फिल्म 'Bholaa' में साउथ की एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) नजर आएंगी। उनका फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस होगा और उनका किरदार महत्वपूर्ण होगा। अमाला पॉल फिल्म की शूटिंग के अगले शेड्यूल में टीम को ज्वाइन करेंगी, जो दिसंबर, 2022 के लिए सेट है। 
 

यदि आप अमाला पॉल को नहीं जानते, तो बता दें कि अमाला साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर अदाकारा हैं, जिन्हें कई साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया है। 2019 में Amala Paul की फिल्म 'अदाई' आई थी, जिसमें वे न्यूड सीन के लिए सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले अमाला ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। अमाला साल की शुरुआत में वेब सीरीज 'रंजिश ही सही' (Ranjish Hi Sahi) में नजर आई थीं जिसमें 70 के दशक की लव स्टोरी को दिखाया गया है।

अजय देवगन ने कथित तौर पर बताया था कि उनकी फिल्म Bholaa 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीजो होगी। अजय देवगन इस फिल्म का खुद डायरेक्शन कर रहे हैं। भोला अजय के डायरेक्शन में बनने वाली चौथी फिल्म होगी, जिसमें वह खुद अभिनय भी करते दिखाई देंगे। इससे पहले इन्होंने फिल्म 'You Me Aur Hum', 'Shivaay' और 'Runway 34' को डायरेक्ट किया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.