अजय देवगन ने फिल्म Bholaa को लेकर दिया बड़ा अपडेट! इस दिन रिलीज होगा दूसरा टीजर

इस पोस्टर रिलीज के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। इसके पहले इस फिल्म का टीजर 22 नवंबर को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2023 21:51 IST
ख़ास बातें
  • इस पोस्टर रिलीज के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है।
  • फिल्म का डायरेक्शन अजय देवगन ने ही किया है।
  • भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है।

भोला फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है।

Photo Credit: Twitter/poster shared by Ajay Devgan

भोला (Bholaa) अजय देवगन की दृश्यम 2 (Drishyam 2) के बाद अगली फिल्म रिलीज हो जा रही है। इस फिल्म का टीजर भी कुछ दिनों पहले रिलीज कर दिया गया था। फिल्म में अजय देवगन का लुक बेहद दिलचस्प दिखाया गया है। मूवी में अजय देवगन के साथ तब्बू भी मेन रोल में दिखाई देंगी। अब इस मूवी के बारे में एक और अपडेट आया है जो अजय देवगन ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भोला फिल्म के पोस्टर के साथ शेयर किया है। 

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म Bholaa अब रिलीज के लिए तैयार है। एक पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में आ रही है। दृश्यम 2 का क्रेज अभी तक दर्शकों के सिर से उतरा नहीं था कि अजय देवगन एक और धमाका बॉलीवुड में करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भोला फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके पोस्टर के साथ ही उन्होंने खुलासा किया है भोला का दूसरा टीजर 24 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। 

भोला फिल्म के दूसरे टीजर के साथ कुछ और जानकारी इस फिल्म के बारे में सामने आ सकती है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन ने माथे पर भस्म लगाई है और उनके सामने त्रिशूल है। फैंस को ये पोस्टर काफी लुभा रहा है। उनके चेहरे पर गंभीर भाव दिखाई दे रहे हैं। इससे उनके कैरेक्टर की पावर का पता चलता है। यह बताता है कि वह फिल्म में एक दमदार किरदार निभाते नजर आएंगे। पोस्टर के साथ में अजय देवगन ने लिखा है- 'तीन दिनों में अनस्टॉपेबल का एक्सपीरियंस करें।' 

इस पोस्टर रिलीज के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। इसके पहले इस फिल्म का टीजर 22 नवंबर को रिलीज किया गया था। फिल्म का डायरेक्शन अजय देवगन ने ही किया है। यहां तक कि इसके प्रोड्यूसर भी वही हैं। तब्बू उनके साथ लीड रोल में हैं। फिल्म भोला एक एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसे रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया गया है। इसकी कहानी के बारे में रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म ड्रग माफिया की कहानी कहती है, जिसमें उसके पारिवारिक रिश्तों को भी दिखाया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  2. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  3. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  4. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  5. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाले Google Pixel फोन पर 49 हजार रुपये का गजब डिस्काउंट, देखें पूरा ऑफर
  2. Vivo T5 Pro 5G में मिलेगा AMOLED डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा
  3. Ola ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh, जानें प्राइस, रेंज
  4. ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 45 दिनों से ऑनलाइन कनेक्टिविटी से दूर 
  5. Whirlpool के नए फ्रिज खुद होंगे डिफ्रॉस्ट, 90 मिनट में जमाएंगे बर्फ! इस कीमत में हुए लॉन्च
  6. GTA 6 डेवलपर Rockstar Games पर साइबर अटैक, डेटा लीक की धमकी, हैकर्स ने मांगी फिरौती!
  7. Intex का नया QLED TV भारत में लॉन्च, Dolby Vision और HDR के साथ 75-इंच तक साइज
  8. Redmi K90 Max में मिल सकती है 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. मार्क जुकरबर्ग खुद को बदल रहे हैं AI में? Meta में CEO का डिजिटल अवतार संभालेगा कमान!
  10. Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 4,700mAh की बैटरी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.