फिल्म ‘भोला’ के सेट पर Ajay Devgn का पीछा करती दिखी भीड़, एक्टर ने कहा मैं आभारी हूं

अजय देवगन ने हाल ही फिल्म भोला के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें स्कूटी चलाते हुए अजय के पीछे भाड़ी संख्या में भीड़ दौड़ती नजर आती है। सभी एक्टर के साथ फोटोज लेने के लिए उनका पीछा करते हैं।

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 08:50 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म भोला के सेट से अज देवगन ने शेयर किया पोस्ट
  • भोला के सीन के दौरान सैकड़ों की भीड़ ने किया अजय का पीछा
  • एक्टर ने पोस्ट शेयर कर जताया आभार

अजय देवगन की फिल्म भोला के सेट का एक सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें सैकड़ो की भीड़ उनका पीछा करती नजर आती है।

Bholaa Shooting Video:  बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म ने बेहिसाब सफलता हासिल की है। रिलीज के पहले दिन से अब तक ये फिल्म सिनेमाघरों में छाई हुई है। दृश्यम 2 के अपार सफलता के बाद ही अजय ने अपनी अगली फिल्म भोला की अनाउंसमेंट की थी। अब हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फिल्म भोला के सेट का एक वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में भोला के सेट का एक सीन दिखाया गया है, जिसमें अजय देवगन शूट के दौरान स्कूटी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही स्कूटी पर उनके साथ कोई बैठा हुआ भी है। वहीं उनको स्कूटी चलाता हुआ देख सैकड़ो की भीड़ उनके पीछे दौड़ पड़ती है। लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए उनके पीछे दौड़ते नजर आते हैं। हालांकि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए वहां उनके बॉडीगार्ड भी होते हैं। भीड़ को इस तरह उनके पीछे भागता देख किसी का भी दिल दहल जाएगा।
Advertisement
 
अजय ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘अच्छा लगता है जब भीड़ किसी सही वजह से आपका पीछा करती है। उन सभी का आभारी हूं।‘  स्कूटी चलाते हुए अजय ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। इसके लिए उन्होंने आगे लिखा,'ड्राइव करते हुए हेलमेट जरूर पहनें। मैंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था क्योंकि मैं शूटिंग का हिस्सा था।‘ अजय देवगन अपने आस-पास भीड़ देखकर काफी खुश थे। अजय के फैंस ने उनके इस वीडियो पर कमेंट कर खूब प्यार लुटाया।
 
आपको बता दें अजय देवगन की फिल्म भोला में उनके साथ तब्बू भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की खास बात ये है की इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग के साथ ही इसका डायरेक्शन भी खुद ही किया है। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे उनके चाहने वालों ने बहुत पसंद भी किया। भोला साउथ की एक फिल्म कैथी का रीमेक है, जिसे साल 2019 में रिलीज किया गया था।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.