60 Km रेंज वाले i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू, कीमत Wagon R कार से ज्यादा!

Zapp i300 का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। जैसा की हमने बताया, इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2023 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Zapp ने पिछले साल i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक इवेंट में घोषित किया था
  • Zapp i300 का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है
  • एंट्री-लेवल 'Ocean' मॉडल की कीमत लगभग 6,900 यूरो (करीब 6 लाख रुपये) है

Zapp i300 को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है

Zapp ने पिछले साल i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक इवेंट में घोषित किया था और अब कथित तौर पर इसके रिजर्वेशन को खोल दिया है। i300 इलेक्ट्रिक स्कूटर कई मॉडल में आता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका इनोवेटिव डिजाइन है। इसकी रेंज 37 मील (करीब 60 km) बताई गई है और यह मात्र 4.8 सेकंड में 60 मील प्रति घंटा (करीब 97 kmph) की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। Zapp का कहना है कि i300 डिजाइन, तकनीक और इस्तेमाल किए गए कंटेंट, सभी में मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित है।

Gizmochina के अनुसार, Zapp i300 का रिजर्वेशन शुरू कर दिया गया है। जैसा की हमने बताया, इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले साल लॉन्च किया गया था। हालांकि, उस समय केवल इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा किया गया था और अब स्कूटर को ऑनलाइन रिसर्व किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर कई कस्टम ऑप्शन और साथ ही विभिन्न कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ई-बाइक को सीधे Zapp की वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है और इसे दुनिया के किसी भी हिस्से में डिलीवर किया जा सकता है।
Advertisement

Zapp i300 लाइनअप में एंट्री-लेवल 'Ocean' मॉडल की कीमत लगभग 6,900 यूरो (करीब 6 लाख रुपये) है। एक 'bio' मॉडल है, जिसकी कीमत 7,900 यूरो (करीब 7 लाख रुपये) है। इसके बाद, एक 'carbon' मॉडल आएगा, जिसकी कीमत 8,900 यूरो (करीब 7.8 लाख रुपये) होगी और आखिर में, एक लिमिटेड 'carbon launch edition' होगा, जिसकी कीमत 9,490 यूरो (करीब 8.4 लाख रुपये) है। लॉन्च एडिशन Zapp EV i300 की कथित तौर पर केवल 1,000 यूनिट्स ही बनाई और बेची जाएंगी। 

खूबियों की बात करें, i300 की इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी कम्पार्टमेंट सेंटर में फिट किए गए हैं, जिससे कंपनी के दावे अनुसार, इसमें बेहतर संतुलन मिलेगा। इलेक्ट्रिक मोटर 9.6 hp की पावर और 20hp की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम है। ये पावरट्रेन 587 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिसकी बदौलत इलेक्ट्रिक स्कूटर 0-48 kmph की स्पीड 2.2 सेकंड और 0-97 kmph की स्पीड मात्र 4.8 सेकंड में पकड़ सकता है। इसकी टॉप स्पीड करीब 97 kmph है।
Advertisement

Zapp i300 की रेंज 37 मील (60 किमी) है। निश्चित तौर पर यह कीमत के लिहाज से कम लगती है। इतनी रेंज के साथ यह शहर में डेली आवागमन के लिए ठीक रहेगा। Zapp का कहना है कि बैटरी को आसानी से हटाया जा सकता है और मिनटों में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी दावा करती है कि इसकी बैटरी 40 मिनट के भीतर 0 से 80% तक जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.