Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिंगल चार्ज में 810 किमी रेंज, जानें क्या कुछ है खास

Xiaomi SU7 EV का टॉप-एंड मैक्स एडिशन 265 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह सिर्फ 2.78 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2024 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन है।
  • Xiaomi SU7 EV की टॉप स्पीड 265km प्रति घंटे की है।
  • Xiaomi SU7 EV एक बार चार्ज करने पर 810 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है।

Xiaomi SU7 EV की रेंज 800 किमी है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 आज यानी कि 28 मार्च को लॉन्च कर दी है। Tesla और BYD को टक्कर देने के लिए तैयार Xiaomi SU7 शानदार परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स से लैस केबिन के साथ आई है। यहां हम आपको Xiaomi SU7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi SU7 की कीमत


Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत 215,900 युआन (लगभग 24.90 लाख रुपये) है। यह कीमत चीन में Tesla Model 3 की कीमत से कम है। ईवी निर्माता ने कहा है कि वह इस महीने से अपने ग्राहकों को SU7 की डिलीवरी शुरू कर देगी। ईवी को पहले से ही चीन के कई शोरूमों में शोकेस किया जा चुका है।

Xiaomi SU7 EV चार वेरिएंट में आती है, जिसमें एक एंट्री-लेवल वेरिएंट, एक प्रो वेरिएंट, एक मैक्स वेरिएंट और एक लिमिटेड फाउंडर एडिशन है। डाइमेंशन की बात करें तो इस चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान की लंबाई 4,997 मिमी, चौड़ाई 1,963 मिमी, ऊंचाई 1,455 मिमी, व्हीलबेस 3,000 मिमी और 19 इंच मिशेलिन एलॉय व्हील हैं।


Xiaomi SU7 की पावर और रेंज


Xiaomi SU7 EV का टॉप-एंड मैक्स एडिशन 265 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह सिर्फ 2.78 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज करने पर 810 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकती है। इसमें ड्यूल मोटर, 4-व्हील ड्राइव पावरट्रेन के साथ लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन सिर्फ 1.98 सेकंड में लगभग 986 बीएचपी की पावर और 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है।

Xiaomi SU7 में CATL से प्राप्त दो साइज की बैटरी हैं। एंट्री-लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh बैटरी पैक मिलता है। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में 101 kWh बैटरी पैक मिलता है। ब्रांड के अनुसार, बैटरी एक बार चार्ज करने पर कम से कम 700 किलोमीटर की रेंज देगी। ईवी निर्माता द्वारा अगले साल एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक लॉन्च करने की भी उम्मीद है जो 1,200 किमी की रेंज देने का वादा करता है।
Advertisement

यह इलेक्ट्रिक सेडान अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है। Xiaomi का दावा है कि इसका 486V आर्किटेक्चर ईवी को सिर्फ 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 350 किलोमीटर की रेंज प्रदान करने की अनुमति दे सकता है। यह एक बड़ा 871V आर्किटेक्चर भी प्रदान करता है जो ईवी को 15 मिनट की चार्जिंग में 510 किलोमीटर तक रेंज प्रदान करने में मदद कर सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.