MWC 2023: 70 Km रेंज वाला Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की यूरोप में कीमत 999 यूरो (करीब 87 हजार रुपये) रखी गई है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 फरवरी 2023 18:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की यूरोप में कीमत 999 यूरो रखी गई है
  • कंपनी इसे अपने आधिकारिक Xiaomi ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए बेचेगी
  • इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है और फुल चार्ज रेंज 70 Km है

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की यूरोप में कीमत 999 यूरो (करीब 87 हजार रुपये) है

MWC 2023: Xiaomi के पोर्टफोलियो में पहले से ही कई इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। अब, कंपनी ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC 2023) में अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra लॉन्च किया है। कंपनी यूरोप में पहले से ही अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती आई है और लेटेस्ट ई-स्कूटर इनमें सबसे महंगा प्रोडक्ट होगा। लेटेस्ट Electric Scooter 4 Ultra ई-स्कूटर पंचर-प्रूफ और सेल्फ-सीलिंग टायर्स के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर सिंगल चार्ज में 70 Km की रेंज देता है।

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की यूरोप में कीमत 999 यूरो (करीब 87 हजार रुपये) रखी गई है और कंपनी इसे अपने आधिकारिक Xiaomi ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए बेचेगी।

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसमें आरामदायक राइडिंग अनुभव के लिए कंपनी ने डुअल सस्पेंशन सिस्टम दिया है। कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम उबड़-खाबड़ रास्तों में भी स्मूथ राइडिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है। शाओमी ई-स्कूटर में पंचर-प्रूफ और सेल्फ-सीलिंग 10-इंच Xiaomi DuraGel टायर मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि ये टायर फटने के जोखिम को कम करते हैं और राइडर को मैक्सिमम सिक्योरिटी का फील देते हैं।

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra की टॉप स्पीड 25km/h है। कंपनी का दावा है कि ई-स्कूटर 25% की ऊंचाई को आसानी से चढ़ सकता है। इसमें पावरफुल 940W मोटर मिलती है। बैटरी पैक की सटीक स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज पर 70 किमी की राइडिंग रेंज देने में सक्षम है।
Advertisement

Xiaomi Electric Scooter 4 Ultra लाइटवेट, मजबूत एल्युमिनियम बॉडी के साथ आता है। यह 120 किग्रा तक का मैक्सिमम वजन उठा सकता है। इसमें खड़े होने के लिए चौड़ा फ्लैटबोर्ड मिलता है। यह IP55 रेटिंग से लैस आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.