60 किलोमीटर रेंज के साथ Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max में 960W पीक पावर मोटर है, जो तीन-स्पीड सेटिंग्स और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मार्च 2024 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max में 960W पीक पावर मोटर है।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max की टॉप स्पीड 25KM है।
  • Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max की रेंज 60KM है।

Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max की रेंज 60KM है।

Photo Credit: Xiaomi

चीनी टेक दिग्गज Xiaomi ने यूरोप में Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max लॉन्च किया है। इस साल की शुरुआत में पेश किया गया स्लीक फोल्डेबल स्कूटर, एडवांस टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन प्रदान करता है। यहां हम आपको Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max  की कीमत


Advertisement
Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max  को वर्तमान में जर्मनी में MediaMarkt पर €599.99 (लगभग 53,967 रुपये) में देखा गया, हालांकि यह फिलहाल आउट ऑफ स्टॉक है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अन्य देशों के बाजारों में कब आएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।


Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max के फीचर्स


Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max में पिछले मॉडल की तुलना में कई अपग्रेड पेश किए हैं जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के परफॉर्मेंस को बेहतर करते हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 960W पीक पावर मोटर है, जो तीन-स्पीड सेटिंग्स और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड प्रदान करती है। Xiaomi Electric Scooter 4 Pro Max एक ज्यादा पावरफुल 400W मोटर का दावा करता है। Scooter 4 Pro Max में 10.2 एएच की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 60 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। बैटरी को फुल चार्ज होने में 9 घंटे का समय लगता है। यानी कि रात भर चार्ज करके स्कूटर को पर्यावरण-अनुकूल इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

Scooter 4 Pro Max में डायरेक्शन इंडीकेटर, ई-एबीएस, ड्रम ब्रेक और फ्रंट/रियर में 10 इंच टायर जैसे फीचर्स की बदौलत राइडर्स आसानी से नेविगेट कर सकते हैं। फ्रंट में ड्यूल सिलेंडर सस्पेंशन दिए गए हैं जो कि कठिन रास्तों में मददगार साबित होते हैं। यह कॉम्बिनेशन कंफर्ट बढ़ाने के साथ बेहतर साइड भी प्रदान करता है। मॉडल का वजन 21.3 किलोग्राम है, इसका थोड़ा बड़ा और भारी फ्रेम स्टेबिलिटी प्रदान करता है जो कि इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर विकल्प बनाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  5. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  6. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  8. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  9. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  10. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.