सिंगल चार्ज में 700 किमी रेंज वाली Volkswagen ID.7 हुई पेश, जानें क्या है खास बात

Volkswagen ID.7 सिंगल चार्ज में 700 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 10:08 IST
ख़ास बातें
  • Volkswagen ने नई Volkswagen ID.7 इलेक्ट्रिक सैलून कार को पेश कर दिया है।
  • Volkswagen ID.7 में रियर-माउंटेड सिंगल मोटर दी गई है।
  • Volkswagen ID.7 सिंगल चार्ज में 700 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है।

Volkswagen ID.7 सिंगल चार्ज में 700 किमी चलती है।

Photo Credit: Volkswagen

जर्मन कार निर्माता कंपनी Volkswagen ने नई Volkswagen ID.7 इलेक्ट्रिक सैलून कार को पेश कर दिया है। Volkswagen ID.7 मार्केट में आने पर Tesla Model 3 और Polestar 2 को टक्कर देने वाली है। यह Volkswagen की आईडी बैज वाली पहली सैलून कार है, जिसमें एक नई इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। आइए आगामी Volkswagen ID.7 की रेंज और फीचर्स समेत अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Volkswagen ID.7 की पावर और रेंज


Advertisement
पावर की बात करें तो Volkswagen ID.7  में रियर-माउंटेड सिंगल मोटर दी गई है जो कि 286hp की पावर जनरेट करती है। इसके अलावा यह अब तक किसी भी इलेक्ट्रिक Volkswagen मॉडल से ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है। यह कार दो वेरिएंट में आती है, जिसमें पहला ID.7 Pro है जो कि 77kWh की बैटरी से लैस है और 614 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। वहीं दूसरा एडवांस ID.7 Pro S वेरिएंट है जो कि 82kWh की बैटरी से लैस है और 700 किमी रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा कंपनी द्वारा ड्यूल मोटर सेटअप के साथ एक नया एडिशन लाने की भी संभावना है। 
 

Volkswagen ID.7 के फीचर्स


Volkswagen ID.7 में 15 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एक ऑगोमेंटेड रिएलिटी हेड-अप डिस्प्ले, रात में वॉल्यूम और टेंप्रेचर कंट्रोल एक्सेस के लिए बैकलिट टच स्लाइडर्स दिए गए हैं। ID.7 में स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल, कूलिंग, हीटिंग और ड्राईंग फंक्शन के साथ मसाज सीट्स और वॉयस कंट्रोल्ड इलेक्ट्रॉनिक डिमेबल पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा। 14 स्पीकर सेटअप के साथ 700-वाट का हरमन कार्डन साउंड सिस्टम ऑप्शनल तौर पर उपलब्ध है। इसके अलावा यह इलेक्ट्रिक कार एडवांस ऑटोमैटेड ड्राइवर एसिस्टेंस टेक्नोलॉजी से लैस होगी। Volkswagen ID.7  को यूरोप और चीन में 2023 की सर्दियों में पेश किया जाएगा। इसके बाद 2024 में नॉर्थ अमेरिका में लॉन्च की जाएगी।
Advertisement

हालांकि इलेक्ट्रिक कारें सामान्य कारों की तुलना में कई फायदों का दावा करती हैं, लेकिन उनकी रेंज लिमिट उनके पक्ष में कभी साबित नहीं होती है। जैसे कि 50-60 लीटर फ्यूल टैंक वाली कार लगभग 500-600 किमी की दूरी तय कर सकती है, जितना बढ़ा टैंक होगा तो यह दूरी उतनी ही बढ़ जाएगी। मगर इलेक्ट्रिक कारों की रेंज उतनी नहीं होती है। मगर कार निर्माता कंपनियां अब इस पर काम कर रही हैं और ऐसा ही एक उदाहरण आगामी Volkswagen ID.7 है जो कि सिंगल चार्ज में 700 किमी की रेंज प्रदान कर सकती है। Volkswagen कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एक्टिव होती जा रही है और अपने प्रोडक्ट लाइनअप में लगातार विस्तार कर रही है। इसी तर्ज पर कंपनी नई ID.7 सैलून लेकर आई है, जिसे Tesla Model 3 और Hyundai Ioniq 6 जैसी कारों से मुकाबला करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपनी दमदार रेंज के चलते सबसे अलग है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Highest Range Electric Car, Electric Sedan, Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.