VMAX ने लॉन्च किए सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 69Km है रेंज, जानें डिटेल्स

VMAX VX5 Pro में 18 किलोमीटर की रेंज दी गई है। इसमें कंपनी ने दो रेंज ऑप्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जून 2024 18:14 IST
ख़ास बातें
  • VMAX VX5 Pro में 35 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है।
  • VMAX VX2 Extreme में 69 किमी तक की रेंज मिलती है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइटिंग का सपोर्ट भी है।

VX2 Extreme में 1,600W पीक पावर वाली मोटर लगी है।

Photo Credit: VMAX

स्विस कंपनी VMAX ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। कंपनी ने दो मॉडल लॉन्च किए हैं जिनका नाम VMAX VX2 Extreme और VX5 Pro है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ दो साल की वारंटी कंपनी दे रही है। स्कूटर में कई आकर्षक हाइलाइट जैसे यूएल सर्टीफिकेशन टेस्टिंग, IPX6 वॉटर प्रूफ सर्टीफिकेशन आदि दिए गए हैं। स्कूटर में 69 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। VMAX VX5 Pro में 9 इंच के टायर हैं, जबकि VMAX VX2 Extreme में 10 इंच के टायर लगे हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइटिंग का सपोर्ट भी है। आइए जानते हैं इनकी बैटरी क्षमता, डिजिटल फीचर्स और अन्य खासियतों के बारे में। 
 

VMAX VX2 Extreme, VX5 Pro price

VMAX VX5 Pro की कीमत 449 डॉलर (लगभग 35,000 रुपये) है। जबकि VX2 Extreme की कीमत 999 डॉलर (लगभग 84,000 रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जहां से ये खरीदे जा सकते हैं। 
 

VMAX VX2 Extreme, VX5 Pro range, features

VMAX VX5 Pro में 18 किलोमीटर की रेंज दी गई है। इसमें कंपनी ने दो रेंज ऑप्शन दिए हैं। बड़ी बैटरी के साथ रेंज बढ़ जाती है जो कि 27 किलोमीटर या 35 किलोमीटर तक हो सकती है। वहीं VMAX VX2 Extreme में 45 किलोमीटर की रेंज आती है। अगर बड़ी बैटरी वाला वेरिएंट लेते हैं तो यह 69 किलोमीटर तक की रेंज के साथ आता है। दोनों ही मॉडल्स में बड़े ट्यूबलेस न्यूमेटिक टायर दिए गए हैं। VMAX VX5 Pro में 9 इंच के टायर हैं, जबकि VMAX VX2 Extreme में 10 इंच के टायर लगे हैं। 

इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED लाइटिंग का सपोर्ट भी है जिसके साथ में ब्लिंकर भी दिए गए हैं। इन्हें IPX6 रेट किया गया है। यह रेटिंग स्कूटर्स को वॉटर प्रूफ बनाती है और बारिश में भीगने पर इन्हें नुकसान नहीं होता है। इनमें इलेक्ट्रोनिक रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम है, और सील्ड ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं। 

VX2 Extreme में 1,600W पीक पावर वाली मोटर लगी है। इसमें 4 इंच TFT LCD डिस्प्ले भी है। स्कूटर 150 किलो तक वजन ले जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 40 किलोमीटर प्रतिघंटा है। VMAX VX5 Pro में 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  5. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  2. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  3. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  4. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  6. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  7. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  9. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.