Veera Mahasamrat EV: 15 मिनट में फुल चार्ज होने वाली दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक बस जल्द दौड़ेगी इस रूट पर

Veera Vahana ने Veera Mahasamrat EV के लिए Exponent Energy के साथ साझेदारी की है। यह दुनिया की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस है, जो 15 मिनट में रैपिड चार्ज हो सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 22:07 IST
ख़ास बातें
  • Veera Mahasamrat EV के लिए Exponent Energy के साथ साझेदारी की गई है
  • 15 मिनट में फुल चार्ज होने वाली दुनिया की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस है
  • इन बसों में 6 लाख किलोमीटर या 3,000 लाइफ साइकिल की बैटरी वारंटी मिलेगी

Photo Credit: X/ @ExponentEnergy

वीरा वाहन (Veera Vahana) ने 15 मिनट में रैपिड चार्ज होने में सक्षम वीरा महासम्राट ईवी (Veera Mahasamrat EV) को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु स्थित एक्सपोनेंट एनर्जी (Exponent Energy) के साथ साझेदारी की है। वीरा वाहन इसे 15 मिनट में रैपिड चार्ज होने वाली दुनिया की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस बता रही है। एक्सपोनेंट पहले भी विभिन्न वाहन मैन्युफैक्चरर के साथ साझेदारी में इस रैपिड चार्ज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चुकी है। कंपनी के पास 320 किलोवाट बैटरी पैक और 1 मेगावाट रैपिड चार्जिंग तकनीक है, जिसका इस्तेमाल Veera Vahana की अपकमिंग 13.5 मीटर इलेक्ट्रिक बस में किया जाएगा। इसमें पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में 30% कम ऑपरेशनल लागत का वादा किया गया है। इन इलेक्ट्रिक बसों को शुरुआत में बेंगलुरु-हैदराबाद मार्ग पर ऑपरेट किया जाएगा।

वीरा वाहना ने Veera Mahasamrat EV के लिए Exponent Energy के साथ साझेदारी की है। यह दुनिया की पहली इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस है, जो 15 मिनट में रैपिड चार्ज हो सकती है। इस इलेक्ट्रिक बस की लंबाई 13.5 मीटर होगी। यह दो एक्सल पर चलने वाली अपनी तरह की पहली बस होगी, जिसमें एक्सपोनेंट एनर्जी द्वारा निर्मित 320 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाएगा है। एक्सपोनेंट का दावा है कि उसकी 1 मेगावाट रैपिड चार्जिंग तकनीक के साथ अपकमिंग Veera mahasamrat इलेक्ट्रिक बस केवल 15 मिनट में शून्य से फुल चार्ज हो सकती है।
 

वीरा वाहन का कहना है कि महासम्राट ईवी की ऑपरेशनल लागत पारंपरिक ICE बसों की तुलना में 30 प्रतिशत तक कम होगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि इन बसों में 6 लाख किलोमीटर या 3,000 लाइफ साइकिल की बैटरी वारंटी मिलेगी। बस का बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली (BMS) प्रत्येक सेल की हेल्थ को मॉनिटर करता है, जबकि चार्जिंग प्रोसेस को स्पेशल एल्गोरिदम का यूज करके ट्यून किया गया है। चार्जिंग स्टेशन में एक ऑफ-बोर्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी है, जो तापमान को कम से कम रखने का काम करता है। कंपनी का दावा हैकि इस टेक्नोलॉजी से बस 50 डिग्री सेल्सियस तक के हाई टेंप्रेचर में भी बेहतर परफॉर्म कर सकती है।

शुरुआत में दोनों कंपनियां बेंगलुरु से हैदराबाद मार्ग को इलेक्ट्रिफाई करने पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए एक्सपोनेंट एनर्जी चार 1 मेगावाट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयारी कर रही है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.