Vedanta इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) खरीदने पर कर्मचारियों को देगी 50% छूट!

वेदांता लिमिटिड ने इस कदम के साथ ही बड़ा निवेश करने की बात कही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 10:04 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की कमर्चारियों को ईवी खरीद पर 50 प्रतिशत इनसेंटिव की घोषणा
  • वेदांता लिमिटिड लाई नई ईवी पॉलिसी
  • कंपनी की नई ईवी पॉलिसी दिसंबर 2022 से ही लागू होने जा रही है

कमर्चारियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर 30 से 50 प्रतिशत छूट मिलेगी

Photo Credit: Twitter/Vedanta

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स अब केवल सरकार ही नहीं, बल्कि कंपनियों की भी प्राथमिकता बनने लगे हैं। ऐसा ही एक कदम वेदांता लिमिटिड ने उठाया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईवी की खरीद पर 50 प्रतिशत तक इनसेंटिव देने का ऐलान किया है। कंपनी इसके लिए नई पॉलिसी भी लेकर आई है जिसके अंतर्गत यह इनसेंटिव दिया जाएगा। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कई प्रकार शामिल हैं। यानि कि ईवी चाहे टू व्हीलर हो या फोरव्हीलर, सभी की खरीद पर कंपनी 50 प्रतिशत तक अपने कर्मचारियों का सहयोग करेगी। 

वेदांता ने नई ईवी पॉलिसी (EV Policy) की घोषणा की है जिसके तहत कंपनी ईवी की खरीद पर 30 से 50 प्रतिशत इनसेंटिव देगी। यानी कि कंपनी अपने अलग-अलग ग्रेड्स के कमर्चारियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर 30 से 50 प्रतिशत छूट देगी। चूंकि ग्रीन हाउस गैसों को ग्लोबल वॉर्मिंग का कारण माना गया है, ऐसे में दुनियाभर में सड़क परिवहन इसमें बड़ी भूमिका निभाता है। कंपनी ने कहा है कि विश्व में उत्सर्जित होने वाली कुल ग्रीन हाउस गैसों में 12 प्रतिशत केवल सड़क परिवहन के कारण होती हैं। इसलिए कंपनी कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की बात कर रही है जिसके लिए इसने 2030 का लक्ष्य रखा है। 

कंपनी की नई ईवी पॉलिसी दिसंबर 2022 से ही लागू होने जा रही है। इस बारे में कंपनी ने कहा है कि पॉलिसी के आने से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को अपनाने में लोगों के अंदर तेजी देखने को मिलेगी। इससे ग्रीन मोबिलिटी यानि कि कार्बन उत्सर्जन रहित ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा जो कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बचाने के लिए बहुत जरूरी है। इस कदम के साथ कंपनी दूसरे कॉर्पोरेशंस के लिए भी प्रेरणा बनने की बात कर रही है ताकि वह भी अपने ऑपरेशंस में इस तरह के कदम को शामिल करें और नेट जीरो एमिशन की ओर आगे बढें। 

वेदांता लिमिटिड ने इस कदम के साथ ही बड़ा निवेश करने की बात कही है। जिसके मुताबिक, आने वाले 10 सालों में कंपनी नेट जीरो के लिए 5 अरब डॉलर के लगभग खर्च करने वाली है। कंपनी का कहना है कि वह 2050 तक कार्बन एमिशन को जीरो पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयासरत है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , vedanta EV policy, EV

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.