323 Km की रेंज वाली नई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Ultraviolette F77 Mach 2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.99 लाख रुपये और Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 21:50 IST
ख़ास बातें
  • Ultraviolette F77 Mach 2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है
  • स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम बेंगलुरु है
  • Recon को 3.99 लाख (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) की कीमत में लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Ultraviolette Automotive

बेंगलुरु-बेस्ड स्टार्टअप अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) ने बुधवार को भारत में F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की। Mac 2 को F77 के अपग्रेड के रूप में लॉन्च किया गया है, जिसे 2022 के अंत में लॉन्च किया गया था। नए मॉडल में मूल इलेक्ट्रिक बाइक की तुलना में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, लेकिन अब बाइक मूल मॉडल से ज्यादा पावर और बेहतर रेंज से लैस आती है। इसके अलावा, कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Ultraviolette F77 Mach 2 price in India

Ultraviolette F77 Mach 2 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 2.99 लाख रुपये और Recon की कीमत 3.99 लाख रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु हैं। हालांकि, बता दें कि ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, जो केवल शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए होगी। बाइक के लिए बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है। ग्राहक 5,000 रुपये में Ultraviolette F77 Mach 2 को बुक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी। नए मॉडल को लाइटिंग ब्लू, एस्टेरॉयड ग्रे, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर येलो, स्टेल्थ ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, सुपरसोनिक सिल्वर और स्टेलर व्हाइट रंगों में लॉन्च किया गया है।
 

Ultraviolette F77 Mach 2 specifications, features

डिजाइन से शुरुआत करें, तो F77 Mach 2 लगभग मूल मॉडल के समान ही है। नए मॉडल में चार्जिंग पोर्ट ढक्कन के लिए एक नया एल्यूमीनियम फ्लॉप दिया गया है। इसके अलावा, ग्राफिक्स में कुछ मामूली बदलाव हैं।

पावरट्रेन वो क्षेत्र है, जहां F77 Mach 2 अपने मूल मॉडल से काफी अलग है। नए मॉडल के स्टैंडर्ड वेरिएंट में एक 7.1 kWh बैटरी पैक मिलता है, जिसे 27kW मोटर के साथ जोड़ा गया है। वहीं, Recon 30kW मोटर और 10.3 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि स्टैंडर्ड वेरिएंट में 211 किमी की रेंज मिलती है, जबकि बड़े बैटरी पैक की बदौलत Recon वेरिएंट सिंगल चार्ज में 323 किमी की रेंज निकाल सकता है। टॉप वेरिएंट में स्विचेबल रीजनरेटिव ब्रेकिंग लेवल के दस लेवल मिलते हैं और स्टैंडर्ड वेरिएंट में केवल तीन लेवल मिलते हैं।

फीचर के मामले में भी नया मॉडल मूल वेरिएंट से अलग है। F77 Mach 2 में तीन राइड मोड मिलते हैं और राइड को कई जानकारी एक साथ दिखाने के लिए बड़ा 5-इंच का TFT डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। बाइक ऑटो-डिमिंग लाइट्स, हिल होल्ड, ABS और डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स से भी लैस आती है। Recon वेरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल के चार लेवल जोड़े गए हैं।

Mac 2 में 41 mm यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक प्रीलोड एडजस्टेबल मोनो-शॉक मिलता है। ब्रेकिंग का भार 17-इंच अलॉय से लैस 110/70 फ्रंट और 150/60 रियर टायरों पर लगे सिंगल 320 mm फ्रंट और 230 mm रियर डिस्क के कंधों पर रखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ChatGPT में आया GPT-5.4, अब बिना इंसानों के भी ऑपरेट होगा कंप्यूटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.