179 किमी रेंज के साथ Tvs King Ev Max भारत में लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

TVS ने भारतीय बाजार में Tvs King Ev Max इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 16:39 IST
ख़ास बातें
  • TVS King EV Max में 9.7kWh लिथियम आयन LFP बैटरी दी गई है।
  • कीमत की बात करें तो TVS King EV Max की कीमत 2.95 लाख रुपये है।
  • TVS King EV Max थ्री-व्हीलर 179 किमी की रेंज प्रदान करता है।

TVS King EV Max की रेंज 179 किमी है।

Photo Credit: TVS

TVS ने भारतीय बाजार में Tvs King Ev Max इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर पेश कर दिया है। किंग ईवी मैक्स सिंगल चार्ज में 179 किमी की रेंज प्रदान करती है। इस ईवी थ्री-व्हीलर में 9.7kWh लिथियम आयन LFP बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Tvs King Ev Max  के फीचर्स और पावर से लेकर रेंज आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TVS King EV Max Price


कीमत की बात करें तो TVS King EV Max की कीमत 2.95 लाख रुपये है। यह 6 साल या 1.5 लाख किमी की वारंटी के साथ आता है। यह वर्तमान में उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली और बंगाल जैसे चुनिंदा राज्यों में उपलब्ध है। 


TVS King EV Max Power & Range


TVS King EV Max में 9.7kWh लिथियम आयन LFP बैटरी दी गई है। इस थ्री-व्हीलर की मोटर की अधिकतम पावर 11kW और टॉर्क 40Nm है। यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 179 किमी की रेंज प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में 2 घंटे 15 मिनट का समय लेता है। यह अलग-अलग टॉप स्पीड लिमिट के साथ तीन राइडिंग मोड्स इको (40 किमी प्रति घंटा), सिटी (50 किमी प्रति घंटा) और पावर (60 किमी प्रति घंटा) के साथ आता है।

King EV Max में ब्लूटूथ सपोर्टेड कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं जो वर्तमान में कंपनी के टू-व्हीलर में देखे जाते हैं। यह यूजर्स को व्हीकल डायग्नोस्टिक, लास्ट पार्क्ड लोकेशन और कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन तक पहुंचने में मदद करता है। King EV Max का डिजाइन पेट्रोल पर चलने वाले किंग से लिया गया है। इसमें एक इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लैंप और एलईडी टेल-लैंप के साथ एक एलईडी हेडलाइट है। खास बात यह है कि किंग ईवी की वॉटर-वेडिंग कैपेसिटी भी 500 मिमी तक है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  3. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  5. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  6. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max के कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड! सेंसर साइज को लेकर खुलासा
  8. Bitcoin में बड़ी गिरावट, टेक्नोलॉजी शेयर्स में बिकवाली का पड़ा असर
  9. Amazon का बड़ा ऐलान! 300 शहरों में मिलेगी फास्ट डिलीवरी, पार्टनर्स के बच्चों को स्कॉलरशिप
  10. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.