TVS Jupiter CNG: TVS ने लॉन्च किया देश का पहला CNG स्कूटर, 1 किलोग्राम में चलेगा 84 KM

TVS Jupiter CNG में सीट के नीचे एक CNG सिलेंडर लगाया है, जिसमें 1.4 किलोग्राम (9.5 लीटर) गैस आ सकती है। इसमें 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 6,000rpm पर 7.2hp और 5,500rpm पर 9.4Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 19:16 IST
ख़ास बातें
  • यह देश का पहला स्कूटर है, जो CNG पर चलेगा
  • कुल रेंज पेट्रोल और सीएनजी मिलाकर 226 किमी बताई गई है
  • वर्तमान में TVS Jupiter CNG की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है

Photo Credit: TVS

TVS ने चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Gloabal Expo 2025) में Jupiter CNG स्कूटर को पेश किया है। यह देश का पहला स्कूटर है, जो CNG पर चलेगा। इससे पहले Bajaj भी Freedom मोटरसाइकिल को पेश कर चुकी है, जो CNG पर चलने वाली देश की पहली मोटरसाइकिल थी। Jupiter CNG और पेट्रोल दोनों पर चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड 80.5 Kmph है। फ्यूल एफिशिएंसी के मामले में दावा किया गया है कि यह स्कूटर 84 किमी/किलोग्राम का चलता है और कुल रेंज पेट्रोल और सीएनजी मिलाकर 226 किमी बताई गई है।

वर्तमान में TVS Jupiter CNG की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। पेट्रोल ज्यूपिटर 125 की कीमत 79,540 रुपये से 90,721 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि CNG वर्जन भी इसी प्राइस रेंज के आसपास लॉन्च हो। Jupiter CNG लगभग प्रोडक्शन रेडी है। हालांकि, इसके लॉन्च के समय की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

TVS Jupiter CNG में सीट के नीचे एक CNG सिलेंडर लगाया है, जिसमें 1.4 किलोग्राम (9.5 लीटर) गैस आ सकती है। इसमें 124.8cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 6,000rpm पर 7.2hp और 5,500rpm पर 9.4Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कॉन्फिगरेशन पेट्रोल जुपिटर 125 से थोड़ा कम है, जो 8.1hp और 10.5Nm पैदा करता है।

TVS का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 80.5kph है। इसमें 84 किमी/किलोग्राम की रेंज का दावा किया गया है और पेट्रोल के साथ मिलकर कुल रेंज 226 किमी बताई गई है। क्योंकि ज्यूपिटर सीएनजी स्कूटर में सीट के नीचे गैस टैंक है, ऐसे में स्टोरेज नहीं मिलता है। इसमें DG-एनालॉग डिस्प्ले, यूएसबी चार्जर और स्टार्ट/स्टॉप तकनीक मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TVS Jupiter CNG, TVS Jupiter CNG Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.