145 Km रेंज वाले TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाया धमाल, दिसंबर में हुई सबसे ज्यादा बिक्री

TVS iQube के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत में कीमत 99,130 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) है, जबकि इसका प्रीमियम iQube S मॉडल 1.04 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) में बेचा जाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2023 19:42 IST
ख़ास बातें
  • iQube के स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत 99,130 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) है
  • iQube S मॉडल 1.04 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) में बेचा जाता है
  • Ola S1, Ather 450X, Bajaj Chetak, जैसे महारथियों से होती है इसकी टक्कर

TVS iQube के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत में कीमत 99,130 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) है

TVS का iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर कई खूबियों से लैस आता है। इसकी कीमत भी 1 लाख से कम है। शायद यही कारण है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर ने लॉन्च के बाद से बिक्री में मामले में लगातार प्रगति की है। कंपनी ने पिछले साल मई में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया था और इसे एक बड़ा बैटरी पैक, नए फीचर्स, वेरिएंट और कॉस्मेटिक बदलाव मिले थे। अब, लेटेस्ट रिपोर्ट दावा करती है कि TVS iQube ने दिसंबर 2022 के महीने में अपनी उच्चतम बिक्री दर्ज की है।

Financial Express के अनुसार, दिसंबर 2022 में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे यूनिट्स बिकी। कंपनी ने इस महीने 11,071 यूनिट्स की जबरदस्त सेल्स अपने नाम की। इससे पहले नवंबर महीने में कंपनी ने 10,056 स्कूटर बेचे थे। सेल्स का ये आंकड़ा हर महीने बढ़ते आया है। पिछले साल के कुछ अन्य महीनों की बात करें, तो अप्रैल में कंपनी ने सिर्फ 1,420 यूनिट्स बेचीं थी। मई में ये आंकड़ा 2,637 यूनिट्स, जून में 4,667 यूनिट्स और जुलाई में 6,304 यूनिट्स पहुंच गया।

2022 में अगस्त और सितंबर महीने में TVS ने क्रमश: 4,418 और 4,923 यूनिट्स बेचे, जो अक्टूबर में बढ़कर 8,103 यूनिट्स हो गए।

जैसा कि हमने बताया, TVS ने पिछले साल मई में iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट किया था। कंपनी ने इसमें पहले से बड़ा बैटरी पैक दिया, कुछ नए फीचर्स को जोड़ा। साथ ही इसके लुक में बदलाव किए और इसे एक बिल्कुल नया वेरिएंट भी मिला। 
Advertisement

TVS iQube के स्टैंडर्ड मॉडल की भारत में कीमत 99,130 रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) है, जबकि इसका प्रीमियम iQube S मॉडल 1.04 लाख रुपये (ऑन-रोड, दिल्ली) में बेचा जाता है। TVS iQube की देश में टक्कर Ola S1, Ather 450X, Bajaj Chetak, Hero Vida V1 जैसे महारथियों से होती है।
Advertisement

इन इलेक्ट्रिक स्कूटर को टक्कर देने के लिए इसमें मैक्सिमम 4.56 kWh लिथियम-आयन बैटरी (सबसे टॉप ST मॉडल में) पैक मिलता है, जिसकी बदौलत टॉप मॉडल 145 Km की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, मौजूदा स्टैंडर्ड और S मॉडल 100 Km की रेंज देते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  2. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  3. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  4. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  5. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  6. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  7. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  8. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  9. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  10. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.