मात्र 32 किलो की इलेक्ट्रिक बाइक Thomus Twinner T11 Pro लॉन्च, सिर्फ 3.6 सेकंड में दौड़ती है 45km/h की स्पीड पर!

इलेक्ट्रिक बाइक में 12 स्पीड वाला पीनियन गियरबॉक्स मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2023 12:15 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कार्बन का फ्रेम है और यह 45 km/h की रफ्तार फर दौड़ सकती है।
  • स्मार्ट चार्जिंग वाली 1,638Wh बैटरी इसमें लगी है।
  • इलेक्ट्रिक बाइक में 12 स्पीड वाला पीनियन गियरबॉक्स मिलता है।

इलेक्ट्रिक बाइक को ब्लैक सेटिन, व्हाइट सेटिन, पेट्रोल ब्लू और आइस ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। 

Photo Credit: Thomus

Thomus Twinner T11 Pro कंपनी की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल समय की मांग बन चुके हैं। ये पर्यावरण और ईंधन को बचाने का वर्तमान में एकमात्र कारगर तरीका बनकर उभर रहे हैं। इसीलिए कंपनियां इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। क्योंकि ये कीमत में सस्ते और चलाने में आसान होते हैं। इसी कड़ी में Thomus Twinner T11 Pro इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की गई है। यह देखने में शानदार है। इसमें कार्बन का फ्रेम है और यह 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक दौड़ सकती है। स्मार्ट चार्जिंग वाली 1,638Wh बैटरी इसमें लगी है। इसमें रियर कैमरा भी लगाया जा सकता है। इसी तरह के कई और अनोखे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं। आइए इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में आपको बताते हैं। 
 

Thomus Twinner T11 Pro price

Thomus Twinner T11 Pro की कीमत 10,915 डॉलर (लगभग 8.9 लाख रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक को ब्लैक सेटिन, व्हाइट सेटिन, पेट्रोल ब्लू और आइस ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। 
 

Thomus Twinner T11 Pro features

थॉमस ट्विनर टी11 प्रो के फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक साइकिल में ट्रांसवर्स फ्लक्स मोटर दी गई है जो कि 70Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी ने इसमें 1,638Wh की मोटर लगाई है। कहा गया है कि किसी इलेक्ट्रिक साइकिल में मिलने वाली यह अब तक सबसे बड़ी मोटर है। मोटर को पीछे वाले पहिया की ओर फिट किया गया है। यह बाइक 45 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पर दौड़ सकती है। यह स्पीड बाइक केवल 3.6 सेकंड में पकड़ लेती है। जिससे पता चलता है कि यह काफी पावरफुल इलेक्ट्रिक बाइक है। 

Photo Credit: Thomus

इलेक्ट्रिक बाइक में 12 स्पीड वाला पीनियन गियरबॉक्स मिलता है। हैंडलबार पर ही इसका कंट्रोल यूनिट लगा है। यहीं से गियर को कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी ने EV में कार्बन फ्रेम का इस्तेमाल किया है। बाइक का वजन मात्र 32.2 किलोग्राम है। रात में राइडिंग के लिहाज से इसमें फ्रंट और रियर साइड में लाइट्स लगाई गई हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बाइक 3.5 इंच के डिस्प्ले से लैस है। यह राइडिंग की पूरी जानकारी दिखाती है। Twinner Smart Hub की मदद से इसे स्मार्टफोन के साथ भी कनेक्ट किया जा सकता है। इससे बाइक की लोकेशन को भी ट्रैक किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.