Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!

Specialized की S-Works Turbo Levo R Ultralight एक प्रीमियम माउंटेन बाइक है। इस बाइक में Turbo 3.1 S-Works मोटर मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जुलाई 2026 10:51 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे एक अल्ट्रा प्रीमियम माउंटेन बाइक के तौर पर लॉन्च किया है।
  • बाइक में Turbo 3.1 S-Works मोटर लगी है।
  • यह 111Nm का टॉर्क पैदा करती है, और 4.4 घंटे का राइड टाइम दे सकती है।

S-Works Turbo Levo R Ultralight इलेक्ट्रिक बाइक में Turbo 3.1 S-Works मोटर लगी है जो 600Wh बैटरी के साथ पेअर की गई है।

Photo Credit: Specialized

Specialized की ओर से नई इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की नई S-Works Turbo Levo R Ultralight ई-बाइक है। अमेरिकी कंपनी ने इसे एक अल्ट्रा प्रीमियम माउंटेन बाइक के तौर पर लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक बाइक में Turbo 3.1 S-Works मोटर लगी है जो 600Wh बैटरी के साथ पेअर की गई है। यह 111Nm का टॉर्क पैदा करती है, और 4.4 घंटे का राइड टाइम दे सकती है। इसके अलावा इस बाइक में और भी कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Specialized S-Works Turbo Levo R Ultralight e-Bike Price

Specialized S-Works Turbo Levo R Ultralight ई-बाइक की कीमत 12999.99 डॉलर (लगभग 12.55 लाख रुपये) है। इसे कंपनी ने अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किया है। अधिकृत वेबसाइट पर यह बाइक लिस्टेड है। यह सिंगल सैटिन कार्बन कलर में लॉन्च की गई है। 

Specialized S-Works Turbo Levo R Ultralight e-Bike Features

Specialized की S-Works Turbo Levo R Ultralight एक प्रीमियम माउंटेन बाइक है। इस बाइक में Turbo 3.1 S-Works मोटर मिलती है। इसमें 600Wh की बैटरी लगी है। बाइक 111Nm का टॉर्क पैदा करती है। कंपनी का दावा है कि यह 4.4 घंटे का राइड टाइम दे सकती है। यह वजन में हल्की है और केवल 18 किलोग्राम की बताई गई है। दावा है कि कंपनी की ओर से यह अबतक की सबसे हल्की, फुल सस्पेंशन माउंटेन बाइक बनकर आती है। 

ई-बाइक में FACT 11 कार्बन फ्रेम लगा है। इसे कंपनी की GENIE सस्पेंशन टेक्नोलॉजी के साथ पेअर किया गया है। इसके रियर में 130mm सस्पेंशन है, और फ्रंट में 140mm सस्पेंशन दिया गया है। कंपनी ने इसमें फुल पावर ड्राइव सिस्टम दिया है। यह 850W की पीक पावर दे सकती है। बैटरी के लिए दो ऑप्शन मिल जाते हैं। यूजर 600Wh और 840Wh बैटरी पैक में से चुन सकता है। 

Advertisement

इतना ही नहीं, कंपनी ने इसके साथ 280Wh का रेंज एक्सटेंडर भी दिया है। लम्बी राइड्स में यह रेंज को बढ़ाने का काम करता है। अन्य फीचर्स में ई-बाइक के अंदर कंपेनियन ऐप सपोर्ट मिल जाता है। इसमें 2.2 इंच का मास्टरमाइंड डिस्प्ले दिया गया है। यह 12amp स्मार्ट चार्ज को सपोर्ट करती है। इसमें फास्ट चार्जिंग मोड भी दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.