Solar Powered S80 E Scooter: सूरज की रोशनी से चार्ज होता रहेगा ये ई-स्कूटर!

चाइनीज कंपनी ने S80 सोलर स्कूटर की घोषणा की है, जो रेंज को लेकर ग्राहकों की चिंता को काफी हद तक खत्म कर सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 15:33 IST
ख़ास बातें
  • चाइनीज कंपनी ने S80 सोलर स्कूटर की घोषणा की है
  • ई-स्कूटर को यूरोबाइक 2023 ट्रेड शो के दौरान प्रदर्शित किया गया था
  • इसका पैनल सूरज की रोशनी को सोखता है और इलेक्ट्रिकल चार्ज बनाता है

S80 ई-स्कूटर को Eurobike 2023 ट्रेड इवेंट में दिखाया गया है

भले ही पर्यावरण को प्रदूषण और शोर से बचाने और हमारे जेब खर्च को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रही है, लेकिन आज भी इलेक्ट्रिक वाहनों में सिंगल चार्ज में मिलने वाली रेंज उतनी नहीं है, जो ग्राहकों को आकर्षित कर पाए। कई कंपनियां लॉन्ग रेंज देने के लिए बैटरी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, लेकिन एक चाइनीज कंपनी Jiangsu Snail Zhixing Technology ने इसका सामाधान अपने ई-स्कूटर में एक बड़ा सोलर पैनल लगाकर निकाला है।

Electrek के अनुसार, चाइनीज कंपनी ने S80 सोलर स्कूटर की घोषणा की है, जो रेंज को लेकर ग्राहकों की चिंता को काफी हद तक खत्म कर सकता है। S80 सोलर स्कूटर एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो अपने सौर ऊर्जा पैदा करने वाले सिस्टम की बदौलत कुछ कडीशन के साथ अनलिमिटेड रेंज देने का दावा करता है। रिपोर्ट के अनुसार, नए ई-स्कूटर को यूरोबाइक 2023 ट्रेड शो के दौरान प्रदर्शित किया गया था।

स्टैंड-अप किक स्कूटर का डिजाइन पारंपरिक ई-स्कूटर के समान है, जिसमें एक लॉन्ग स्टेम पर छोटा हैंडलबार लगा है, दो छोटे, लेकिन चौड़े पहियों के ऊपर खड़ा होने के लिए एक चौड़ा फ्लैट बोर्ड है। हालांकि, पहली नजर में आप इसका बड़ा सोलर पैनल नोटिस करेंगे, जिसे स्टेम में लगाया गया है। सोलर पैनल किसी भी आम सोलर पैनल के समान ही काम करता है, जो सूरज की रोशनी को सोखता है और इलेक्ट्रिकल चार्ज बनाता है।

S80 सोलर स्कूटर को पूरी तरह चार्ज होने के लिए कथित तौर पर 7 से 14 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है। यह इन-बिल्ट बैटरी को चार्ज करने के लिए 35W और 70W के बीच बिजली प्रदान कर सकता है। स्कूटर को पूरी तरह चार्ज करने पर करीब 35 किलोमीटर की रेंज मिलती है। अब, यदि खिली हुई धूप वाला दिन हो और आप इसे धूप में पार्क करते हैं, तो सोलर पैनल बैटरी को चार्ज करने का काम करेंगे। ऐसे में ई-स्कूटर आपको बहुत लंबी रेंज दे सकता है। 
Advertisement

इसमें 350W आउटपुट तक की रियर हब मोटर शामिल की गई है, जो S80 को 15.5mph (करीब 25km/h) की टॉप स्पीड पर पहुंचाने में सक्षम है। 
Advertisement

ई-स्कूटर में लोकेशन और एंटी-थेफ्ट के लिए बिल्ट-इन GPS मिलता है। इसमें डिजिटल पैनल भी फिट किया गया है, जो राइडर को स्पीड, बैटरी स्टेटस, टर्न सिग्नल और क्रूज कंट्रोल जैसे डिटेल्स दिखाने का काम करता है। फिलहाल इसे चीन के लिए प्रदर्शित किया गया है, लेकिन इसे अमेरिका में लॉन्च करने की भी योजना है, जिसके लिए कंपनी ने कथित तौर पर अमेरिका में अपनी कानूनी बिक्री सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रमाणन परीक्षण पास कर लिए हैं। अमेरिका में स्कूटर की कीमत 1,400 डॉलर होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.