सिंगल चार्ज में 560 किमी रेंज वाली Smart #1 EV 2024 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

2024 Smart #1 EV में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 200kW का अधिकतम आउटपुट और 343Nm टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2023 14:51 IST
ख़ास बातें
  • 2024 Smart #1 इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रो+ मॉडल की कीमत 199,900 yuan है।
  • 2024 Smart #1 EV में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर 343Nm टॉर्क जनरेट करती है।
  • 2024 Smart #1 EV प्रीमियम मॉडल की कीमत 225,900 युआन है।

Smart #1 की रेंज 535 किमी है।

Photo Credit: Smart

चीन में 2024 स्मार्ट #1 इलेक्ट्रिक सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश कर दिया है। Smart #1 EV का नया वर्जन इसके पिछले वर्जन के जैसे डिजाइन के साथ आया है। 2024 Smart #1 प्रो+ और प्रीमियम में उपलब्ध है। नई स्मार्ट #1 ईवी अपने पिछले एडिशन जैसे डिजाइन से लैस है। इसमें ट्रांयंगलुर हेडलाइट्स, एक सस्पेंडेड रूफ डिजाइन, हिडन डोर हैंडल, फ्रेमलेस डोर और थ्रू-टाइप टेललाइट्स शामिल हैं। डाइमेंशन की बात की जाए तो लंबाई 4270 मिमी, चौड़ाई 1822 मिमी, ऊंचाई 1636 मिमी और व्हीलबेस 2750 मिमी है। यहां हम आपको नई स्मार्ट #1 ईवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


2024 Smart #1 सबकॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत


Advertisement
2024 Smart #1 सबकॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रो+ मॉडल की कीमत 199,900 युआन (लगभग 23,12,335 रुपये) और प्रीमियम मॉडल की कीमत 225,900 युआन (लगभग 26,11,775 रुपये)है। कलर ऑप्शन की बात करें तो 2024 स्मार्ट #1 गोल्ड, ब्लैक, ग्रे और व्हाइट समेत कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


2024 Smart #1 की पावर और रेंज


2024 Smart #1 EV में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 200kW का अधिकतम आउटपुट और 343Nm टॉर्क जनरेट करती है। इनमें 66kWh टर्नरी बैटरी दी गई है जो कि प्रो+ मॉडल में 535 किमी और प्रीमियम मॉडल में 560 किमी की रेंज प्रदान करती है। कार की बैटरी 7.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है लेकिन फास्ट चार्जिंग के जरिए 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। 2024 स्मार्ट #1 ईवी में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इलेक्ट्रॉनिक एडजेस्टेबल सीट्स, एक पावर ट्रंक और ओटीए अपडेट सपोर्ट शामलि है। इसके अलावा प्रीमियम मॉडल में ड्राइवर फैटिग मॉनिटरिंग, ​​लेन चेंज एसिस्ट, हीटेड फ्रंट सीट्स, ऑडियो के लिए बीट्स स्पीकर और ऑटोमैटिक फ्रेगरेंस सिस्टम दिया गया है। स्मार्ट #1 प्रीमियम में एक हेड-अप डिस्प्ले चलते हुए ज्यादा सुविधा प्रदान करती है। ईवी में स्टैंडर्ड ट्रंक वॉल्यूम 323 लीटर है, लेकिन रियर सीट्स मोड़ने पर यह 986 लीटर तक बढ़ जाता है।
Advertisement


कॉम्पैक्ट एसयूवी के प्रो+ एडिशन में 18-इंच के व्हील दिए गए हैं जबकि प्रीमियम एडिशन में 19-इंच के व्हील शामिल हैं। ईवी का इंटीरियर एक टी-शेप के डिजाइन जैसा है। इसमें एक 9.2 इंच की एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील के सामने दिया गया है। इसमें 12.8 इंच की सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन भी है जो बिल्ट-इन स्नैपड्रैगन 8155 चिप से लैस है। स्मार्ट #1 में मोबाइल फोन के लिए वायरलेस चार्जिंग फीचर भी है। इंटीरियर में दो कप होल्डर भी हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  6. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  7. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  8. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  10. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.