सिंगल चार्ज में 290KM रेंज वाली Optibike RIOT eMTB लॉन्च, जानें खासियतें

Optibike RIOT इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक की शुरुआती कीमत $14,400 (लगभग 11,91,660 रुपये) है जो कि फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 12:55 IST
ख़ास बातें
  • Optibike RIOT eMTB की शुरुआती कीमत $14,400 (लगभग 11,91,660 रुपये) है।
  • Optibike RIOT eMTB 190Nm पावरफुल टॉर्क जनरेट करती है।
  • Optibike RIOT eMTB की रेंज 290 किलोमीटर है।

Optibike RIOT eMTB की रेंज 290 किमी है।

Photo Credit: Optibike

Optibike ने 290 किमी रेंज वाली एक नई इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक पेश की है। Optibike RIOT eMTB 750W और 250W मोटर्स के साथ यूएस और ईयू वर्जन में उपलब्ध है। Optibike RIOT एक ऑल-टेरेन ई-बाइक है और कंपनी का कहना है कि यह सबसे पावरफुल बाइक है। ई-बाइक का अमेरिकी वर्जन अधिकतम 190Nm का टॉर्क जनरेट करता है। RIOT eMTB बड़ी 1,620Wh बैटरी से एक्सटेंडेड रेंज प्रदान करती है। यहां हम आपको Optibike RIOT eMTB के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Optibike RIOT eMTB की कीमत


Optibike RIOT इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक की शुरुआती कीमत $14,400 (लगभग 11,91,660 रुपये) है जो कि फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ऑप्टिबाइक ने यह साफ नहीं किया है कि इस बाइक की डिलीवरी कब शुरू होगी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि RIOT eMTB लिमिटेड यूनिट में उपलब्ध है, लेकिन संख्या का खुलासा नहीं हुआ है।


Advertisement
Optibike RIOT eMTB के फीचर्स


Optibike RIOT eMTB अमेरिका में क्लास 1 बाइक है। इसका 190Nm पावरफुल टॉर्क रेटिंग बाइक को 46 प्रतिशत तक ढलान के साथ आसानी से नेविगेट करने की सुविधा देती है। बाइक की टॉप स्पीड लगभग 32 किमी प्रति घंटा है। RIOT eMTB के EU वर्जन की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है और यह प्रतिबंध EU नियमों पर बेस्ड है। RIOT eMTB के दोनों वर्जन ड्यूल साइड पेडेलेक टॉर्क सेंसर और 1,620Wh लिथियम-आयन बैटरी के साथ आते हैं।

Optibike RIOT के हैंडलबार पर एक एलसीडी है और रात में विजन बढ़ाने के लिए एक ऑप्शनल 2,700 हेडलाइट है। बाइक के फ्रंट में रॉकशॉक्स ZEB अल्टीमेट सस्पेंशन फोर्क है, जबकि रियर में फॉक्स 230 x 65 फ्लोट एक्स एयर शॉक मौजूद है। फ्रंट और रियर दोनों सस्पेंशन 170 मिमी ट्रैवल प्रदान करते हैं। बाइक को पर्सनलाइज करने के लिए एक ऑप्शनल 14-स्पीड रोहलॉफ गियर हब या कैसेट और डिरेलियर का इस्तेमाल कर सकते हैं। RIOT eMTB में कार्बन फाइबर फ्रेम और स्विंगआर्म है जो इसे करीब 31 किलो वजन में काफी हल्का बनाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.