Ola Electric सिंगल चार्ज में 174km तक रेंज वाली इलेक्ट्रिक बाइक्स करेगी लॉन्च, मात्र Rs 85 हजार से कीमत होगी

मिड रेंज में Ola Performax को पेश किया जा सकता है जिसमें तीन वेरिएंट्स कंपनी उतार सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 5 फरवरी 2023 17:49 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की तैयारी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज उतारने की है
  • मिड रेंज में Ola Performax को पेश किया जा सकता है
  • सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी Ola Ranger के साथ देने वाली है

Ola electric ने अभी ये साफ नहीं किया है कि वह ई-बाइक्स की लॉन्च टाइमलाइन क्या रखेगी।

Photo Credit: Ola Electric

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) अब समय की मांग बन चुके हैं। पेट्रोल की आसमान छूती कीमतें और दुनियाभर के देशों की ग्लोबल वार्मिंग को कम करने की कवायद के चलते अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्रोडक्शन में धीरे धीरे दुनिया की सभी कंपनियां उतरती जा रही हैं। Ola भी इसमें एक जाना माना नाम बन चुका है। Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सफलता पाने के बाद अब Ola इलेक्ट्रिक बाइक्स (Ola Electric Bikes) का लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इसके संकेत दे दिए हैं और इलेक्ट्रिक पावर से चलने के साथ-साथ इन बाइक्स में कंपनी परफॉर्मेंस देने का वादा भी कर रही है। आइए बताते हैं कि क्या है पूरा अपडेट। 

Ola S1 electric scooter को कंपनी ने भारत में पिछले साल लॉन्च किया था और यह काफी सफल भी रहा है। अब कंपनी की तैयारी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स की रेंज उतारने की हो चुकी है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो Ola Out of the World नाम के साथ कंपनी अपनी पहली बाइक उतार सकती है। इसमें सिंगल चार्ज के साथ 174 किलोमीटर तक रेंज होने की बात की गई है। इलेक्ट्रिक बाइक में 110 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देखने को मिल सकती है। सबसे खास बात, कंपनी इसे अफॉर्डेबल प्राइस में पेश करेगी जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपये के करीब हो सकती है। कंपनी आने वाली 9 फरवरी को इनकी घोषणा कर सकती है। 

इसके साथ ही मिड रेंज में Ola Performax को पेश किया जा सकता है जिसमें तीन वेरिएंट्स कंपनी उतार सकती है। बेस वेरिएंट में सिंगल चार्ज में 91km रेंज के साथ 93 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड देखने को मिल सकती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 133 किलोमीटर रेंज में 95 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड के साथ आ सकता है। इसकी कीमत भी कम होगी और यह 1.15 लाख रुपये तक के प्राइस में पेश की जा सकती है। इसका प्रीमियम मॉडल 174 किलोमीटर रेंज में 95 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड के साथ आ सकता है। जिसकी कीमत 1.25 लाख के करीब होने की बात कही गई है। 

सबसे बड़ा सरप्राइज कंपनी Ola Ranger के साथ देने वाली है। यह कंपनी की सबसे अफॉर्डेबल बाइक के रूप में पेश की जाने वाली है जिसकी कीमत केवल 85 हजार रुपये से शुरू होगी। बेस मॉडल में 80 किलोमीटर की रेंज के साथ 91 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड मिल सकती है। इसका मिडल वेरिएंट 117 किलोमीटर सिंगल चार्ज रेंज में 91 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्पीड के साथ आ सकता है। मॉडल का प्रीमियम वेरिएंट 153 किलोमीटर रेंज में 91 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्पीड के साथ आ सकता है। 

Ola electric ने अभी ये साफ नहीं किया है कि वह बाइक्स की लॉन्च टाइमलाइन क्या रखेगी। लेकिन आने वाली 9 फरवरी को कंपनी बड़ा इवेंट करने जा रही है। इसमें हो सकता है कि इनकी लॉन्च डेट का खुलासा भी कंपनी कर दे। यहां पर ओला की इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन भी सामने आने की बातें हो रही हैं। ओला इलेक्ट्रिक कार का पहला मॉडल 10 लाख रुपये से नीचे की रेंज में पेश किया जा सकता है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर लॉन्च, जब मर्जी कर पाएंगे सेलिब्रेशन
  3. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. Dyson ने लॉन्च किया कैमरे वाला एयर प्यूरिफायर, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T, 17T Pro की लॉन्च तारीख आई सामने, जल्द होंगे पेश, जानें कीमत और फीचर्स
  2. GTA 6 का नया लीक बढ़ाएगा गेमर्स की एक्साइटमेंट, सामने आई प्री-ऑर्डर डेट
  3. Dyson ने लॉन्च किया कैमरे वाला एयर प्यूरिफायर, स्मार्ट फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. Intex Raag 3500 पार्टी स्पीकर लॉन्च, जब मर्जी कर पाएंगे सेलिब्रेशन
  5. Spotify ने घटाई अपने प्लान की कीमत, हुआ सबसे सस्ता म्यूजिक प्लेटफॉर्म, Jio और Youtube को कड़ी टक्कर
  6. AI रोबोट लेंगे मजदूरों की जगह! फैक्ट्री में 8 घंटे की शिफ्ट में बिना रुके किया काम, देखें वीडियो
  7. Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा
  8. लौट आए पुराने दिन! Blackberry जैसा कीबोर्ड वाला फोन इस कंपनी ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo ला रही 55 घंटे की बैटरी वाले सस्ते TWS ईयरबड्स, जानें खास फीचर्स
  10. 20 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10, ये प्लेटफॉर्म दे रहा तगड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.