129Km रेंज के साथ लॉन्‍च हुई Okaya की ई-बाइक FERRATO Disruptor, बुकिंग 500 रुपये में, जानें प्राइस

Okaya FERRATO Disruptor : बाइक की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये है। बुकिंग अमाउंट 500 रुपये है, जो एक हजार शुरुआती कस्‍टमर्स के लिए है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मई 2024 16:05 IST
ख़ास बातें
  • Okaya FERRATO Disruptor भारत में लॉन्‍च
  • यह ई-बाइक ऑफर करती है 129Km रेंज
  • 500 रुपये देकर बुक कराई जा सकती है ई-बाइक

इसमें लगी 3.97 kWh लॉन्ग रेंज बैटरी एक बार चार्ज करने पर 129 किमी. की रेंज पेश करती है।

Okaya FERRATO Disruptor Luanched : ओकाया ईवी के ब्रैंड Ferrato ने उसकी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल डिसरप्टर (Disruptor) को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि उसकी नई ई-बाइक 
हाईटेक तकनीक से भरपूर है और दमदार परफॉर्मेंस के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन ऑफर करती है। ओकाया के मुताबिक, इस बाइक को चलाने में प्रति किलोमीटर 25 पैसे का खर्च आता है। यह सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर की रेंज देती है। बाइक की कीमत 1 लाख 59 हजार 999 रुपये है। बुकिंग अमाउंट 500 रुपये है, जो एक हजार शुरुआती कस्‍टमर्स के लिए है। 
 

Okaya FERRATO Disruptor Features 

Okaya FERRATO Disruptor की टॉप स्‍पीड 95 किमी/घंटा है। यह 228nm का मैक्सिमम टार्क जनरेट करती है। इसमें लगी 3.97 kWh लॉन्ग रेंज बैटरी एक बार चार्ज करने पर 129 किमी. की रेंज पेश करती है, जिससे राइडर लंबा सफर भी तय कर सकता है। 

Okaya FERRATO Disruptor का डिजाइन स्‍लीक है। इसमें बेहतर सस्पेंशन के साथ एडवांस्‍ड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। परफॉर्मेंस के अलावा यह इनोवेटिव फीचर्स और डिजाइन से भी लोगों को पसंद आ सकती है। इसके डिस्क ब्रेक, अलॉय व्हील और टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन से लेकर इसके मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन और डिजिटल-हाइब्रिड डिस्प्ले तक ऐसे डिजाइन किए गए है, जिससे लोगों को इसे सड़कों पर चलाने में कम परेशानी होगी। 
Advertisement

Okaya FERRATO Disruptor की बैटरी को आईपी 67 रेटिंग मिली है। यह लॉन्गर लाइफ साइकिल, ड्यूरेबिलिटी और रिलायबलिटी ऑफर करती है। कंपनी 3 साल या 30 हजार किलोमीटर की कॉम्प्रेहेन्सिव वॉरंटी भी ऑफर कर रही है। डिसरप्टर को फेराटो की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से प्री-बु‍क किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी 90 दिनों में शुरू होने वाली है।

Okaya FERRATO Disruptor में इंटीग्रेटिड ब्लूटूथ, जीपीएस कनेक्टिविटी, जियो-फेंसिंग और फाइंड माई वीकल फंक्शन भी मिलते हैं। इन फंक्शन की मदद से बाइक के साथ लगातार कने‍क्‍ट रहा जा सकता है। लोग रियर टाइम में अपनी बाइक को ट्रैक कर सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.