सिंगल चार्ज में 80 किमी रेंज वाला Okaya Faast F2F लॉन्च, कीमत सिर्फ 83,999 रुपये

कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F2F की एक्स शोरूम कीमत 83,999 रुपये है। स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 70-80 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 फरवरी 2023 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Okaya EV ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Faast F2F पेश किया है।
  • स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Faast F2F में 800W-BLDC-हब मोटर दी गई है।
  • कीमत की बात की जाए तो Faast F2F की एक्स शोरूम कीमत 83,999 रुपये है।

Okaya Faast F2F की टॉप स्पीड 55 किमी है।

Photo Credit: Okaya

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड Okaya EV ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Faast F2F पेश किया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 70-80 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। 55 किमी की टॉप स्पीड के साथ यह शहर की सवारी के लिए बेस्ट है। इस स्कूटर में 800W-BLDC-हब मोटर दी गई है जो कि 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन LFP बैटरी से पावर लेती है। यहां हम आपको Faast F2F इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Okaya Faast F2F की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F2F की एक्स शोरूम कीमत 83,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह Metallic Black, Metallic Cyan, Matte Green, Metallic Grey, Metallic Silver और Metallic White में मिलेगा। 
 

Okaya Faast F2F के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Okaya Faast F2F में 800W-BLDC-हब मोटर दी गई है। मोटर को पावर देने के लिए 60V36Ah (2.2 kWh) लिथियम आयन LFP बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 70-80 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। यह 55 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। यह सिटी राइड के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इस स्कूटर को 4-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

सेफ्टी के लिए IP67 रेटिंग से लैस है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 10 इंच के ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। कंपनी इस स्कूटर में इको, सिटी और स्पोर्ट्स जैसे तीन मोड्स प्रदान करती है। इसमें डिजिटल क्लस्टर, रिवर्स मोड और एलईडी लाइट्स दी गई हैं। सस्पेंशन की बात की जाए तो इस स्कूटर के फ्रंट में टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर है। कंपनी इस स्कूटर के साथ 2 साल या 20 हजार किमी की वारंटी प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर रिमोट की के साथ आता है।   

Okaya Electric Vehicles के मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुल गुप्ता ने नए लॉन्च हुए Faast F2F ई-स्कूटर पर टिप्पणी करते हुए कहा कि “ओकाया फास्ट F2F के लॉन्च के साथ हमने भारत में हाई-क्वालिटी और भरोसेमंद ईवी के लिए नए स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं। इसके स्पेसिफिकेशंस और सेफ्टी फीचर्स के साथ हमने कंज्यूमर सेगमेंट की एक बड़ी रेंज तैयार की है। कंफर्टेबल और स्टाइलिश Okaya Faast F2F एनर्जी एफिशिएंट है। हमें भरोसा है कि यह उन ग्राहकों के लिए सही ऑप्शन साबित होगा जो कि किफायती दामों में इलेक्ट्रिक व्हीकल चाहते हैं।” 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.