सिंगल चार्ज में 115 किमी चलने वाली Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च

Ninebot ने चीनी बाजार में Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023 10:30 IST
ख़ास बातें
  • Ninebot ने चीन में Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च कर दी है।
  • Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 3,799 yuan (44,967 रुपये) है
  • Ninebot Q80C की रेंज 115km किमी और टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है।

Ninebot Q80C सिंगल चार्ज में 115 किमी रेंज प्रदान करता है।

Photo Credit: JD.com

Ninebot ने चीनी बाजार में Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक मोपेड लॉन्च कर दिया है। Ninebot Q80C की रेंज 115km किमी और टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। Ninebot Q सीरीज पहली इलेक्ट्रिक मोपेड है, जिसे Segway द्वारा खास तौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। यह शहरों में स्टूडेंट्स और कर्मचारियों के लिए बेहतर ट्रैवल साथी है। आइए Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 3,799 yuan (लगभग 44,967 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो यह इसे JD.com से खरीदा जा सकेगा। Ninebot के इस मॉडल को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी।
 

Ninebot Q80C स्मार्ट इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Ninebot Q80C में एक RideyLONG बैटरी दी गई है जो कि मोपेड को 115km तक की रेंज प्रदान करती है। पहले गियर के लिए अधिकतम स्पीड 25km/h, दूसरे गियर के लिए अधिकतम स्पीड 32km/h और तीसरे गियर के लिए अधिकतम स्पीड 45km/h है। Ninebot Q80C में कई स्मार्ट कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। यह मोबाइल फोन अनलॉकिंग, स्वाइपिंग कार्ड अनलॉकिंग और इंटेलीजेंट एंटी-थेफ्ट फंक्शन का सपोर्ट करता है।
Advertisement

Ninebot Q80C इलेक्ट्रिक मोपेड में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) दिया गया है जो खराब स्थितियों में भी रोड सेफ्टी को बेहतर करते हुए मजबूत पकड़ बरकरार रखता है। यह बाइक गीली और फिसलन भरी सड़कों पर स्टेबिलिटी और सेफ्टी बरकरार रखती है। अन्य फीचर्स में रैंप पार्किंग, पुश मोड और वन-बटन रिवर्सिंग शामिल हैं। यह बाइक एक इंटेलीजेंट एलईडी लाइटिंग और विजिबिलिटी और डायरेक्शन इंडीकेशन के लिए अन्य लाइटिंग से लैस है।

Ninebot Q80C एक राइडिंग पोस्चर कॉन्फिगरेशन का इस्तेमाल करती है जो 715mm ऊंचाई वाली कुशन सीट के साथ महिलाओं के लिए बेस्ट है। यह सभी लंबाई वाली महिलाओं के हिसाब से डिजाइन किया गया है जो यह सुनिश्चित करता है कि मोपेड के फ्लोर पर उनके पैर मजबूती से टिके रहें। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए एक सेफ मॉडल भी है। इसमें एक डबल-ट्यूब फ्रेम दिया गया है जो लाइट होने के साथ मजबूत भी है। सीट में एक कंफर्टेबल और बड़ा कुशन दिया गया है। इस ई-बाइक के हैंडलबार बाइक की बेहतर क्लीनिंग के लिए एंटीबैक्टीरियल ग्रिप्स के साथ SIAA सर्टिफाइड हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.