कच्छ के रण की भीषण ग्रमी में MG Windsor EV ने दिखाया दमखम! देखे टीजर वीडियो

MG ने 9 सितंबर को भारत में Windsor EV के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसकी क्षमताओं को टीज किया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 21:57 IST
ख़ास बातें
  • MG 9 सितंबर को भारत में लॉन्च करेगी Windsor EV
  • EV की भारतीय क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में टेस्टिंग की गई है
  • टीजर में Windsor EV को गुजरात के कच्छ के रण में दौड़ते हुए दिखाया गया है

MG Windsor EV को भारत में 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: MG Motor

MG Windsor EV को एक बार फिर टीज किया गया है। इलेक्ट्रिक CUV (क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल) को 9 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाना है और अब MG ने इसकी खासियतों को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ईवी को लेकर हाइप को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रही है। लेटेस्ट टीजर MG Windsor की भारतीय वेदर में विश्वसनीयता को दर्शाता है, जहां इसे गर्मी के मौसम में गुजरात के कच्छ के रण में दौड़ाया जा रहा है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

MG ने 9 सितंबर को भारत में Windsor EV के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसकी क्षमताओं को टीज किया है। टीजर इशारा देता है कि इस इलेक्ट्रिक CUV को भारतीय क्षेत्रों की विषम परिस्थितियों में भी भरोसेमंद माना जा सकता है। नए टीजर में MG Windsor EV को गुजरात के कच्छ के रण में दौड़ते हुए दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे यह अपकमिंग MG इलेक्ट्रिक कार रण के भीषण तापमान को भी झेल सकता है और उसमें बेहतर परफॉर्म कर सकता है। गर्मियों के मौसम में रण का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 
Advertisement
 

यहां कंपनी MG Windsor EV की विश्वसनीयता को दिखाना चाह रही है, क्योंकि बता दें कि EV की परफॉर्मेंस अक्सर अत्यधिक उच्च और निम्न तापमान में गिरती है। विंडसर ईवी को 'इंटेलिजेंट' क्रॉसओवर यूटिलिटी वाहन कहा जा रहा है। इलेक्ट्रिक कार Wuling की Cloud EV पर आधारित है। कंपनी यह भी पुष्टि कर चुकी है कि इलेक्ट्रिक CUV सिंगल पेन फिक्स्ड ग्लास रूफ के साथ आएगी। अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल के समान ही इस मॉडल में भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। साथ ही इसके टू-स्पोक मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ आने की उम्मीद है।

MG ने अभी तक अपकमिंग Windsor EV की बैटरी या रेंज और इसकी परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन्स के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसमें फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ 50.6 kWh बैटरी पैक मिल सकता है। कार सिंगल मोटर सेटअप के साथ आ सकती है, जो 134 बीएचपी पैदा कर सकता है। यदि वूलिंग की क्लाउड ईवी से तुलना करे, तो इसके 460 किलोमीटर के करीब रेंज देने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  2. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  5. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  6. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  9. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  10. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.