महंगी होने के बाद भी नहीं रुकी MG की इस EV की डिमांड, 75,000 यूनिट्स बिक गईं!

JSW MG Motor India की MG Windsor EV ने लॉन्च के दो साल से पहले 75,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की कीमत में 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी हुई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जुलाई 2026 15:48 IST
ख़ास बातें
  • MG Windsor EV की बिक्री 75,000 यूनिट्स के पार पहुंची
  • हाल ही में इसकी कीमत 60,000 रुपये तक बढ़ाई गई है
  • 332km और 449km रेंज वाले दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं

MG Windsor EV की कीमत 14.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है

Photo Credit: MG Motor

JSW MG Motor India की पॉपुलर इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर MG Windsor EV ने भारत में एक नया सेल्स रिकॉर्ड बना लिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि लॉन्च के दो साल पूरे होने से पहले ही Windsor EV की 75,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। सिर्फ साल 2026 में अब तक इस इलेक्ट्रिक कार की 19,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में कंपनी ने Windsor EV की कीमतों में कथित तौर पर 60,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी की है।

कंपनी के मुताबिक, जून 2026 उसके लिए अब तक का सबसे बेहतर बिक्री वाला महीना रहा। इस दौरान JSW MG Motor India ने 7,568 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, जनवरी से जून 2026 के दौरान कंपनी की कुल बिक्री में भी सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Advertisement

JSW MG Motor India का कहना है कि जून 2026 में उसकी कुल होलसेल बिक्री में 75 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक वाहनों की रही। फिलहाल कंपनी के EV पोर्टफोलियो में Comet EV, ZS EV, Windsor EV, Cyberster और M9 MPV जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी का मानना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों और ग्राहकों के बदलते रुझान की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

बिक्री के इस रिकॉर्ड के बीच कंपनी ने हाल ही में MG Windsor EV की कीमतों में भी इजाफा किया है। यह इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध है। बेस Excite वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 60,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी शुरुआती कीमत करीब 14.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

इसके अलावा Exclusive और Essence वेरिएंट्स की कीमत में 46,900 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं Exclusive Pro वेरिएंट अब करीब 52,000 रुपये महंगा हो गया है। टॉप Essence Pro वेरिएंट की कीमत में 40,000 रुपये का इजाफा किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पहुंच गई है।

Advertisement

MG Windsor EV दो बैटरी ऑप्शन्स के साथ आती है। पहला 38kWh बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज होने पर 332 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज देता है। वहीं दूसरा 52.9kWh बैटरी पैक 449 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है। दोनों वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक मोटर 134bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 135 डिग्री तक रिक्लाइन होने वाली Aero Lounge सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर AC वेंट्स और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.