सिंगल चार्ज में 550 किमी चलने वाली Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV लॉन्च, जानें खासियतें

Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV में 90.56 kWh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV की एक्स शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है।
  • Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV में 90.56 kWh की बैटरी दी गई है।
  • Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV की रेंज 550 किलोमीटर है।

Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC की रेंज 550km है।

Photo Credit: Mercedes-Benz

Mercedes-Benz ने आज भारतीय बाजार में Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV को लॉन्च कर दिया है। EQE 500 4MATIC SUV सिंगल चार्ज में 550 किलोमीटर की वारंटी प्रदान करती है। यहां हम आपको मर्सिडीज-बेंज ईक्यूई 500 4मैटिक एसयूवीकी रेंज और पावर से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV की कीमत


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV की एक्स शोरूम कीमत 1.39 करोड़ रुपये है। Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV स्टार इज सर्विस पैकेज की शुरुआत 90,000 रुपये (4 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर) से होती है, वहीं एडवांस एश्योरेंस एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज की शुरुआत 77,000 रुपये से होती है। EQE 500 4MATIC SUV के साथ कंपनी 10 साल की बैटरी वारंटी प्रदान कर रही है, वहीं अतिरिक्त सुविधा के लिए दो साल में एक बार सर्विस भी है।


Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV की पावर और रेंज


Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV में 90.56 kWh की बैटरी दी गई है। इसमें दी गई मोटर 300 kw की पावर और 858 nm का टॉर्क जनरेट करती है। इस कार की टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह सिर्फ 4.9 सेकेंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह एक बार फुल चार्ज होकर 550 किलोमीटर (WLTP) रेंज प्रदान कर सकती है। Mercedes-Benz के पास वर्तमान में AC, 60 kW DC फास्ट चार्जर और 180 kW DC अल्ट्रा-फास्ट चार्जर समेत 140+ चार्जिंग स्टेशन हैं। ईवी ग्राहक, ब्रांड की परवाह किए बिना मर्सिडीज-बेंज चार्जिंग स्टेशनों का इस्तेमाल कर सकेंगे और अपने वाहन चार्ज करने के लिए मर्सिडीज-बेंज आउटलेट का अनुभव कर सकेंगे।


Advertisement
Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV के फीचर्स


Mercedes-Benz EQE 500 4MATIC SUV में MBUX हाइपरस्क्रीन, 15 स्पीकर के साथ बर्मेस्टर 3डी सराउंड साउंड, HEPA फिल्टर, डिजिटल लाइट, एयर बैलेंस पैकेज, हेड अप डिस्प्ले, एयरमैटिक सस्पेंशन, एडीएएस लेवल 2, फ्रंट मसाज सीट्स और ब्राउन ओपन-पोर मैगनोलिया वुड में सेंटर कंसोल शामिल है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.