सिंगल चार्ज में 750 किमी रेंज वाली Mercedes-Benz Concept CLA Class पेश, जानें खासियतें

Mercedes-Benz Concept CLA एक बार चार्ज करने पर 750 किमी से ज्यादा की अनुमानित रेंज प्रदान कर सकती है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 सितंबर 2023 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Mercedes-Benz ने Mercedes-Benz Concept CLA Class को पेश किया है।
  • Mercedes-Benz Concept CLA सिंगल चार्ज में 750KM रेंज प्रदान कर सकती है।
  • Mercedes-Benz Concept CLA कार फ्यूचर जनरेशन की झलक पेश करती है।

Mercedes-Benz Concept CLA में फ्रंट LED लाइट्स दी गई हैं।

Photo Credit: Mercedes-Benz

Mercedes-Benz ने Mercedes-Benz Concept CLA Class को पेश किया है। Mercedes-Benz एक इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में काफी बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। यहां हम आपको Mercedes-Benz Concept CLA Class के बारे में बता रहे हैं।


नई कॉन्सेप्ट सीएलए में मिलेगी ज्यादा रेंज


Advertisement
नई कॉन्सेप्ट सीएलए में टॉप टियर विजन ईक्यूएक्सएक्स फीचर्स दिए गए हैं। इस कार में बजट के अंदर ज्यादा एफिशिएंसी मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मौजूदा सीएलए मॉडल मर्सिडीज-बेंज लाइनअप में सबसे किफायती है। अगर नई कॉन्सेप्ट सीएलए भी इसी तर्ज पर काम करती है तो लग्जरी क्रेडेंशियल्स के साथ ईवी की कीमत कम होना ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।

रेंज की बात की जाए तो Concept CLA एक बार चार्ज करने पर 750 किमी से ज्यादा की अनुमानित रेंज प्रदान कर सकती है जो कि किसी भी ईवी खरीदार के लिए सबसे बड़ी चिंता होती है। इस कार के साथ यूजर्स अगला चार्जिंग स्टेशन खोजने की टेंशन के बिना ड्राइव कर सकते हैं। सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं बल्कि Concept CLA एक नया सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर भी प्रदान करती है, जिससे लेवल-3 ऑटोनोमस ड्राइविंग कैपेबिलिटीज की सुविधा मिलती है। जहां आमतौर पर अन्य ईवी रेंज और स्टेबिलिटी पर फोकस करती हैं तो Mercedes-Benz ने टेक्नोलॉजी को नेक्स्ट लेवल पर जाकर अपनाया है।
Advertisement

साफ शब्दों में कहें तो Concept CLA इलेक्ट्रिक कार फ्यूचर जनरेशन की झलक पेश करती है। इस कार में बजट कीमत के साथ दमदार रेंज और एडवांस फीचर्स प्रदान किए जाते हैं। अगर Mercedes-Benz इसी दिशा में आगे बढ़ रही है तो इलेक्ट्रिक वाहनों का भविष्य पहले से कहीं अधिक बेहतर नजर आता है। Concept CLA Class में पावरफुल व्हील आर्च हैं जो यूनिक 21 इंच व्हील से लैस हैं, जिनमें स्टार डिजाइन दिया गया है। ये डिजाइन एलिमेंट ध्यान आकर्षित करते हैं। कॉन्सेप्ट सीएलए क्लास में फ्रंट LED लाइट्स दी गई हैं यूनिक स्टार पैटर्न और लो एनर्जी एलईडी टेक्नोलॉजी प्रदान करती हैं। इस कार में बेहतर व्हीलबेस, रिफाइंड प्रोप्रोशन, पैनारॉमिक विंडो और सिग्नेचर शार्क नॉज फ्रंट एंड डिजाइन दिया गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Car, Electric Vehicle

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.