Mahindra ने XUV700 और XUV400 EV की 1.1 लाख यूनिट की रिकॉल! जानें क्या आपका व्हीकल भी है शामिल!

Mahindra XUV 700 को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2023 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra XUV 700 को पांचवी बार रिकॉल किया जा रहा है।
  • Mahindra XUV 400 EV को कंपनी ने पहली बार रिकॉल किया है।
  • इसमें XUV400 की 3,560 यूनिट्स शामिल हैं।

Mahindra XUV 700 को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) की ओर से 1.1 लाख कारों को रिकॉल किया गया है। कंपनी ने XUV700 और XUV400 EV को वापस बुलाया है। इनमें XUV700 की 1,08,306 यूनिट्स शामिल हैं। जबकि XUV400 की 3,560 यूनिट्स शामिल हैं। XUV700 की वे यूनिट्स रिकॉल की गई हैं जो कि 8 जून 2021 से लेकर 28 जून 2023 के बीच में बनी हैं। जबकि XUV400 की वे यूनिट्स इसमें शामिल हैं जो 16 फरवरी 2023 से 5 जून 2023 के बीच में निर्मित हैं। आइए जानते हैं कि कंपनी ने ये व्हीकल क्यों रिकॉल किए हैं। 

महिंद्रा ने 1.10 लाख कारों को रिकॉल किया है। XUV700 और XUV400 EV इसमें शामिल हैं। कंपनी ने कहा है कि इनकी सेफ्टी को सुनिश्चित करने के लिए यह रिकॉल किया गया है। रशलेन के मुताबिक,  XUV700 के लिए कंपनी ने कहा है कि 8 जून 2021 से लेकर 28 जून 2023 के बीच में बनी कारों में इंजन में वायरिंग लूम राउटिंग की जांच की जाएगी। इन कारों में घर्षण के कारण वायरिंग लूम को नुकसान पहुंच सकता है, जिसका संदेह कंपनी को है।    

वायरिंग लूम को वायरिंग हारनेस या वायरिंग एसेम्बली भी कहा जाता है। यह तारों के बंडल होते हैं जो इंजन बे में दिखाई देते हैं। ये कार में लगे सभी इलेक्ट्रिक पुर्जों को कनेक्ट करते हैं और इनके बीच में बिजली का संचालन करते हैं। इनमें शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जंग लग सकता है या फिर फिजिकल डैमेज भी हो सकता है। 

Mahindra XUV 700 को कंपनी ने 2021 में लॉन्च किया था। इसके लॉन्च के बाद से अब इसे पांचवी बार रिकॉल किया जा रहा है। जबकि XUV 400 को पहली बार रिकॉल किया गया है। इनके रिकॉल के बारे में बात करें तो कंपनी ने 16 फरवरी 2023 से 5 जून 2023 के बीच में निर्मित कारों की जांच के लिए बुलाया है। कंपनी ने कहा है इस डेट के बीच में बनी कारों के अंदर ब्रेक पोटेंशिओमीटर में कमी पाई जा सकती है। इन व्हीकल्स में यह काम नहीं करने की स्थिति में हो सकता है, जिसकी जांच कंपनी करेगी। यह ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी का कारण बन सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.