इलेक्ट्रिक अवतार में आ रहा है 1972 में भारत में लॉन्च हुआ Kinetic Luna मोपेड, प्रोडक्शन शुरू

KEL ने जानकारी दी है कि 1972 में पहली बार भारतीय सड़कों पर दस्तक देने वाला Kinetic Luna मोपेड जल्द इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 21:28 IST
ख़ास बातें
  • Kinetic Luna मोपेड ने 1972 में पहली बार भारतीय सड़कों में दस्तक दी थी
  • 28 वर्षों बाद साल 2000 में कंपनी ने बंद कर दिया था इसका प्रोडक्शन
  • अब जल्द Kinetic Luna भारत में दोबारा इलेक्ट्रिक वर्जन में दस्तक देगा

50 cc इंजन से लैस Kinetic Luna को पहली बार भारत में 1972 में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Representative Image

काइनेटिक लूना को 1972 में लॉन्च किया गया था और देखते ही देखते यह बड़ी मात्रा में सामान ले जाने वालों का पसंदीदा टू-व्हीलर बन गया। इस मोपेड में 50 cc का इंजन मिलता था। अब, काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड (KEL) ने ई-लूना के चेसी और बाकी पुर्जों का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की है। एक जमाने में लाखों भारतीयों की पसंदीदा मोपेड अब इलेक्ट्रिक होने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि लूना इलेक्ट्रिक को बनाने की तैयारी करीब एक साल पहले शुरू कर दिया गया था।

KEL ने जानकारी दी है कि 1972 में पहली बार भारतीय सड़कों पर दस्तक देने वाला Kinetic Luna मोपेड जल्द इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। 28 साल के प्रोडक्शन रन के बाद, काइनेटिक इंजीनियरिंग ने 2000 की शुरुआत में लूना का उत्पादन बंद कर दिया था।

काइनेटिक ग्रुप का कहना है कि इलेक्ट्रिक लूना मोपेड के मुख्य चेसी से लेकर मेन स्टैंड, साइड स्टैंड और स्विंग आर्म्स को इनहाउस डेवेलप किया जाएगा, जिसके लिए पुणे के पास अहमदनगर प्लांट में प्रति माह 5,000 सेट की प्रारंभिक क्षमता के साथ समर्पित उत्पादन लाइन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस टू-व्हीलर KEL की सहयोगी कंपनी काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड (Kinetic Green Energy & Power Solutions Ltd.) लॉन्च करेगी। KERL ने अपने प्लांट में एक स्पेशल शॉप में 30 से अधिक वेल्डिंग मशीनों की एक नई लाइन स्थापित की है। अहमदनगर प्लांट में सभी असेम्बली पूरी तरह से तैयार और रंगी हुई होंगी। कंपनी का कहना है कि इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, KEL ने अपनी पेंट शॉप और प्रेस और फैब्रिकेशन शॉप्स को अपग्रेड करने के लिए 3 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
Advertisement

इस मौके पर काइनेटिक इंजीनियरिंग लिमिटेड के एमडी अजिंक्य फिरोदिया ने कहा, (अनुवादित) "ये बेहतरीन खबर है कि लूना इलेक्ट्रिक अवतार में वापस आने वाली है। इसे तैयार करने वाली व्यापक सबअसेंबली को बनाते समय हम बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपनी बुलंदियों के समय रोजाना 2,000 लूना बिकती थी। मुझे विश्वास है कि नए अवतार में भी इसे [इलेक्ट्रिक लूना] उतना ही प्यार मिलेगा। हमारा अनुमान है कि अगले दो से तीन वर्षों में ई-लूना का सालाना बिजनेस करीब 30 करोड़ रुपये होगा।"
Advertisement

फिलहाल KERL ने अपकमिंग ई-लूना (e-Luna) की बैटरी, रेंज, पावर, लॉन्च डेट आदि की कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन अब, जब प्रोडक्शन की तैयारी शुरू हो चुकी है, हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में कंपनी इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के ऊपर और प्रकाश डालेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Kinetic Luna, Kinetic E Luna, E Luna
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  9. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  4. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  9. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  10. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.