Kia EV6 Facelift का ग्लोबली हुआ खुलासा, नया डिजाइन, फीचर्स और रेंज

Kia EV6 फेसलिफ्ट में 77.5 kWh की जगह 84 kWh का बैटरी दी गई है जो कि 225 एचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • कोरियन ऑटोमेकर Kia ने ग्लोबल स्तर पर नई Kia EV6 फेसलिफ्ट को पेश किया है।
  • Kia EV6 फेसलिफ्ट में 77.5 kWh की जगह 84 kWh की बैटरी दी गई है।
  • Kia EV6 को RWD, AWD और टॉप-ऑफ-द-लाइन GT ट्रिम्स में पेश किया गया है।

Kia EV6 की रेंज 708 किमी है।

Photo Credit: Kia

कोरियन ऑटोमेकर Kia ने ग्लोबल स्तर पर नई Kia EV6 फेसलिफ्ट को पेश किया है। नई Kia EV6 फेसलिफ्ट में ज्यादा रेंज वाला बड़ा बैटरी पैक, नए लुक के साथ नया डिजाइन, अतिरिक्त फीचर्स और अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट मिलता है। ईवी को ग्लोबल स्तर के लिए शोकेस किया गया है और आने वाले महीनों में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। भारत में लॉन्च 2025 में किसी समय होने की उम्मीद है। यहां हम आपको नई Kia EV6 Facelift के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Kia EV6 फेसलिफ्ट का डिजाइन


Advertisement
Kia EV6 फेसलिफ्ट में वी-शेप के डीआरएल के साथ एंगुलर एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप मिलते हैं। फ्रंट बम्पर और लोअर ग्रिल में भी एक नया डिजाइन है। इसमें नए डिजाइन के एलॉय व्हील हैं। रियर में नए डिजाइन वाले टेललाइट्स और बम्पर दिए गए हैं। इसके अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है।


Kia EV6 फेसलिफ्ट फीचर्स


इंटीरियर की बात करें तो लेआउट समान है लेकिन अब इसमें एक बड़ी कर्व्ड पैनोरमिक स्क्रीन मिलती है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। स्टीयरिंग व्हील में अब एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो रजिस्टर्ड ड्राइवर को बिना चाबी के कार चलाने की सुविधा देता है। अन्य फीचर्स में ओटीए अपडेट, एआई बेस्ड नेविगेशन, एक डिजिटल रियर व्यू मिरर, एक वायरलेस चार्जर, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेवल 2 एडीएएस, रिमोट पार्क असिस्ट और बहुत कुछ शामिल हैं।


Advertisement
Kia EV6 Facelift की पावर और रेंज


Kia EV6 फेसलिफ्ट में 77.5 kWh की जगह 84 kWh का बैटरी दी गई है जो कि 225 एचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। मोटर RWD वेरिएंट की दावा की गई रेंज 494 किमी तक है। ड्यूल मोटर वेरिएंट 320 एचपी और 605 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 350 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके बैटरी को 18 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

EV6 को RWD, AWD और टॉप-ऑफ-द-लाइन GT ट्रिम्स में पेश किया गया है। Kia 8 कलर ऑप्शन की पेशकश कर रही है, जिसमें आइवरी मैट सिल्वर, स्नो व्हाइट पर्ल, इंटरस्टेलर ग्रे, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्लेशियर, मूनस्केप मैट ग्रे, यॉट ब्लू और रनवे रेड शामिल है। जीटी ट्रिम में 4 कलर ऑप्शन वोल्फ ग्रे, यॉट मैट ब्लू, स्नो व्हाइट पर्ल, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और रनवे रेड में उपलब्ध है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.