EV के मुकाबले हाइब्रिड गाड़‍ियां पसंद कर रहे भारतीय, नंबर-1 पर पेट्रोल कारें

भारत में 10 में से 8 से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वीकल्‍स (EV) की तुलना में हाइब्रिड वीकल्‍स को ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Written by IANS, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2024 18:13 IST
ख़ास बातें
  • गाड़ी खरीदने को लेकर भारतीयों का ट्रेंड
  • ईवी से ज्‍यादा हाइब्र‍िड वीकल्‍स पर भरोसा
  • पेट्रोल गाड़‍ियों की सेल सबसे ज्‍यादा

74 प्रतिशत ग्राहक, रिसर्च के लिए सोशल मीडिया और कार वेबसाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत में 10 में से 8 से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक वीकल्‍स (EV) की तुलना में हाइब्रिड वीकल्‍स को ज्यादा पसंद करते हैं। सोमवार को हुए एक सर्वे में यह जानकारी सामने आई है कि इंडियन कंस्‍यूमर प्रीमियम मॉडल ज्यादा पसंद करते हैं। ग्रांट थॉर्नटन भारत के सर्वे में बताया गया है कि 40 फीसदी लोग अब हाइब्रिड वीकल्‍स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि सिर्फ 17 फीसदी ही EV को प्राथमिकता देते हैं। लगभग 34 फीसदी अभी भी पेट्रोल वीकल्‍स खरीदना पसंद करते हैं।

ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर साकेत मेहरा के अनुसार, त्योहारी सीजन आमतौर पर सालाना बिक्री का 30-40 प्रतिशत होता है। यह समय भारतीय ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, इन्वेंट्री लेवल, मौसम से जुड़ी परेशानियां और क्षेत्रीय चुनावों ने इस साल विकास को धीमा कर दिया है। इन चुनौतियों के बावजूद, अक्टूबर की शुरुआत में बिक्री, सितंबर की तुलना में 30-35 प्रतिशत ज्‍यादा रही, जो एक अच्छा संकेत माना जा सकता है।'

इस त्योहारी सीजन में कंस्‍यूमर्स को भी पर्याप्त छूट मिलने की उम्मीद है, इसलिए इंडस्‍ट्री के पास डिमांड  बढ़ाने का अच्छा अवसर है। मेहरा ने कहा कि लंबे समय में आर्थिक विकास और बढ़ती आय भारत के पब्लिक ट्रांसपोर्ट मार्केट के लिए दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।

हाइब्रिड वीकल्‍स के बढ़ते चलन के साथ उनसे एक ब्रिज के रूप में काम करने की उम्मीद की जा रही है। जहां वे अल्टर्नेटिव टेक्नोलॉजी के साथ कंस्‍यूमर के कम्फर्ट का ध्यान रखें। इस तरह भविष्य में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को अपनाने में तेजी लाने की उम्मीद की जा रही है।
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ट्रेंड वीकल मैन्‍युफैक्‍चरर्स के लिए हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों पर फोकस  करने की आवश्यकता को दिखाता है, जिससे कंस्‍यूमर की बदलती उम्‍मीदों को पूरा किया जा सके। फाइनेंशल ईयर 2025 की पहली छमाही में कुल घरेलू बिक्री में मात्र 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह एसयूवी और यूवी की निरंतर मांग अलग-अलग तरह के वाहनों के लिए ग्राहकों की बढ़ती पसंद को दिखाता है।
Advertisement

इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म, कार खरीदने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 74 प्रतिशत ग्राहक, रिसर्च के लिए सोशल मीडिया और कार वेबसाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो दो साल पहले 56 प्रतिशत था। हालांकि अंतिम खरीदारी बड़े पैमाने पर ऑफलाइन ही होती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.