Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, रेंज से लेकर कीमत और फीचर्स के बारे में जानें

Honda EM1 e में इन व्हील 3-फेज मोटर दी गई है जो कि 1.7 kW की पावर और 90 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अगस्त 2023 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Honda EM1 e की कीमत 40,000,000 Indonesian rupiah (लगभग 2,16,377 रुपये) है
  • Honda EM1 e में इन व्हील 3-फेज मोटर दी गई है।
  • Honda EM1 e के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

Honda EM1 e में इन व्हील 3-फेज मोटर दी गई है।

Photo Credit: Honda

Honda ने इंडोनेशिया में Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश कर दिया है। नया इलेक्ट्रिक स्कूटर से लैस है। इंडोनेशिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी तैयार हो रहा है, जिससे ग्राहकों का निर्णय काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। यहां हम आपको Honda EM1 e इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honda EM1 e की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Honda EM1 e की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 40,000,000 Indonesian rupiah (लगभग 2,16,377 रुपये) है। वहीं अगर Honda Mobile Power Pack e के साथ खरादी जाता है तो कीमत 45,000,000 Indonesian rupiah (लगभग 2,43,436 रुपये) होगी। यह इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जबकि जापान और यूरोप में रेंट पर भी उपलब्ध है।


Honda EM1 e की पावर और रेंज


Honda EM1 e में इन व्हील 3-फेज मोटर दी गई है जो कि 1.7 kW की पावर और 90 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। रेंज की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 41.1 किमी  की दूरी तय कर सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 29.4Ah की बैटरी दी गई है जो कि 6 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।

इस स्कूटर के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। वहीं फ्रंट में टेलीस्कॉपिक सस्पेंशन और रियर में ट्विन सस्पेंशन शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो Honda EM1 e की लंबाई 1795 mm, चौड़ाई 680 mm, ऊंचाई 1080 mm, व्हीलबेस 1300 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 135 mm, सीट की ऊंचाई 740 mm, कुल वजन 93 किलो है। डिजाइन के मामले में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में LED हेडलाइट, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी टेललाइट, यूएसबी टाइप-ए सॉकेट और इम्मोबिलाइज दिया गया है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.