मात्र 31 मिनट में चार्ज होकर 600KM चलेगी Audi की ये पावरफुल SUV, चलाने पर होगी हजारों की बचत

डिजाइन की बात करें तो Q8 e-Tron में री-डिजाइन फ्रंट ग्रिल है। Audi के मुताबिक, नए डिजाइन के चलते Q8 ई-ट्रॉन मॉडल के ड्रैग को-एफिशिएंसी में भी कमी आई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Audi ने आखिरकार Audi Q8 e-Tron से पर्दा उठा दिया है।
  • रेंज की बात करें तो Audi Q8 e-Tron फुल चार्ज में 600 किमी चलती है।
  • Audi Q8 e-Tron 2023 में जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।

Photo Credit: Audi

जर्मन कार निर्माता कंपनी Audi ने आखिरकार Audi Q8 e-Tron से पर्दा उठा दिया है। जी हां नई Q8 e-Tron चार अलग-अलग मॉडल्स में उपलब्ध होगी, जिसमें Q8 e-Tron, Q8 e-Tron Sportback, SQ8 e-Tron और SQ8 e-Tron Sportback शामिल है। पिछली जनरेशन के मुकाबले में सभी 4 मॉडल कई डिजाइन बदलावों के साथ आएंगे। नई Q8 ई-ट्रॉन लाइनअप में नया बैटरी पैक है, जिससे रेंज के साथ-साथ परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है।
 

Audi Q8 e-Tron का डिजाइन और इंटीरियर


डिजाइन की बात करें तो Q8 e-Tron में री-डिजाइन फ्रंट ग्रिल है। Audi के मुताबिक, नए डिजाइन के चलते Q8 ई-ट्रॉन मॉडल के ड्रैग को-एफिशिएंसी में भी कमी आई है। स्पोर्टबैक वेरिएंट के लिए 0.26 से 0.24 और रेगुलर वेरिएंट के लिए 0.28 से 0.27 तक है। इस कार के रियर में री-डिजाइन टेललाइट्स और एलईडी बार हैं। एसयूवी में री-डिजाइन एलॉय व्हील हैं। इंटीरियर की बात करें तो Q8 e-Tron में काफी कम बदलाव हैं। डैशबोर्ड पर रीसाइकल्ड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। Q8 e-Tron में डिजिटल ड्राइव डिस्प्ले, 10-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन के लिए स्क्रीन दी गई है।
 

Audi Q8 e-Tron के पावर और स्पेसिफिकेशंस


बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर की बात करें तो Audi Q8 e-Tron में 95kWh की बैटरी दी गई है। रेंज की बात केरं तो Audi दावा करती है यह SUV एक बार फुल चार्ज होकर 582 km की दूरी तय कर सकती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की मोटर 300kW की अधिकतम पावर और 664Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

वहीं इसका Sportback वर्जन ज्याद रेंज प्रदान करता है जो कि फुल चार्ज में 600 किमी तक चल सकती है। SQ8 में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है जो कि 370 kW की पावर और 973Nm का टॉर्क जनरेट करती है। यह एक बार फुल चार्ज होकर 513 km की दूरी तय कर सकती है। चार्जिंग समय की बात करें तो यह सिर्फ 31 मिनट्स में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। इलेक्ट्रिक कारें पैसों की बचत के साथ-साथ एनर्जी को भी सेव कर रही हैं।
 

Audi Q8 e-Tron की उपलब्धता


Audi Q8 e-Tron 2023 में जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है। लॉन्च होने पर इस Electric SUV की टक्कर BMW iX electric SUV, Mercedes-Benz EQC, Jaguar I-Pace के साथ-साथ आगामी Mercedes EQB से हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  5. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  6. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  8. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  2. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  5. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7i, FreeBuds SE 4 ईयरबड्स लॉन्च, 50 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. JBL Live 780NC और 680NC हेडफोन स्पैटियल ऑडियो के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.