सिंगल चार्ज में 165km तक रेंज वाले Hero Vida 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी इन शहरों में शुरू

कंपनी ने इसमें कई तरह के ड्राइविंग मोड्स भी दिए हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2022 19:03 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसमें कई तरह के ड्राइविंग मोड्स भी दिए हैं
  • इस ई स्कूटर के प्लस वर्जन में 3.44 kWh की बैटरी दी गई है।
  • स्कूटर में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देखने को मिलती है।

Hero Vida 1 कंपनी का का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

Photo Credit: Vidaworld

Hero Vida 1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी कंपनी ने शुरू कर दी है। यह स्कूटर कंपनी ने इसी साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। Vida के लिए कंपनी ने कई ट्रेडमार्क एप्लीकेशन पिछले साल नवंबर में ही दे दिए थे। Hero MotoCorp के इस लेटेस्ट ई-स्कूटर का प्रोडक्शन भारत के चित्तूर में कंपनी के ग्रीन मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में किया जा रहा है और अब इसकी डिलीवरी भी कंपनी ने शुरू कर दी है। यह अभी कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू की गई है जिसकी पूरी जानकारी हम आपको नीचे बता रहे हैं। 

Hero Vida 1 कंपनी का का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह दो वेरिएंट्स- Hero Vida 1 Plus और Hero Vida 1 Pro में आता है। इसके प्लस वेरिएंट की कीमत 1,35,705 रुपये से शुरू है जो कि इसका ऑन रोड (दिल्ली) प्राइस है। वहीं इसके प्रो वेरिएंट की कीमत 1,46,880 रुपये है जो कि दिल्ली में इसका ऑनरोड प्राइस है। कंपनी ने इसमें कई कलर वेरिएंट दिए हैं। ई-स्कूटर को मैटे व्हाइट, मैटे स्पोर्ट्स रेड और ग्लॉसी ब्लैक में खरीदा जा सकता है। इसका प्रो वेरिएंट एक अन्य मैटे एब्राक्स ऑरेंज कलर में भी आता है। कंपनी ने इन स्कूटर्स की डिलीवरी बेंगलुरू में शुरू कर दी है। जल्द ही इन्हें जयपुर और दिल्ली में भी डिलीवर करना शुरू कर दिया जाएगा, ऐसा कहा गया है। 
 

Hero Vida 1 की पावर, फीचर्स

इस ई स्कूटर के प्लस वर्जन में 3.44 kWh की बैटरी दी गई है। यह रिमूवेल बैटरी के साथ आते हैं। वहीं, प्रो वेरिएंट में 3.94 kWh की बैटरी दी गई है। स्कूटर में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देखने को मिलती है। सिंगल चार्ज में यह 165 किलोमीटर तक जा सकता है। वहीं प्लस वेरिएंट में थोड़ी कम, 143 किलोमीटर तक की रेंज देखने को मिल जाती है। 

कंपनी ने इसमें कई तरह के ड्राइविंग मोड्स भी दिए हैं जिससे यूजर का ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होने की बात कही गई है। इन मोड्स में राइडिंग मोड्स इको, राइड, स्पोर्ट आदि शामिल हैं। जीरो से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में इन्हें 3.4 सेकंड तक का समय लग जाता है, ऐसा कहा गया है। फिलहाल भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग काफी ज्यादा है और यह लगातार बढ़ रही है। Ola Electric और Ather जैसी कई कंपनियां और स्टार्टअप अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश कर चुके हैं और वे मार्केट में हिट भी रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लाई 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.