Garmin ने पेश किया Garmin Varia eRTL615 रियरव्यू रडार, अंधेरे में भी करेगा ई-बाइक सवार की सेफ्टी

स्मार्ट वियरेबल निर्माता ब्रांड Garmin ने ई-बाइक्स के लिए Varia eRTL615 radar को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Garmin ने ई-बाइक्स के लिए Varia eRTL615 radar को पेश किया है।
  • Garmin eRTL615 रियरव्यू रडार और लाइटिंग सिस्टम की कीमत $299.99 है।
  • Garmin Varia eRTL615 रडार एक स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन से लैस है।

Garmin Varia eRTL615 रडार एक स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन से लैस है।

Photo Credit: Garmin

स्मार्ट वियरेबल निर्माता ब्रांड Garmin ने ई-बाइक्स के लिए Varia eRTL615 radar को पेश किया है। यह ई-बाइक के लिए पहला रियरव्यू रडार है और इसमें टेल लाइट भी दी गई है। एक्सेसरीज को एक कंपेटिबल ई-बाइक में प्लग किया जाता है और पीछे से आने वाले वाहनों को बाइक के बारे में आसानी से पता चल जाता है। Garmin स्मार्टवॉच के साथ या कंपेटिबल स्मार्टफोन पर Varia ऐप के जरिए लिंक करने पर यह विजुअल और ऑडेबल दोनों तरह के अलर्ट प्रदान करता है। यहां हम आपको Garmin Varia eRTL615 के बारे में बता रहे हैं।
 

Garmin Varia eRTL615 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Garmin eRTL615 रियरव्यू रडार और लाइटिंग सिस्टम की कीमत $299.99 (लगभग 24,498 रुपये) है। फिलहाल, Garmin Varia eRTL615  रडार की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Garmin Varia eRTL61 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Garmin Varia eRTL615 रडार एक स्लीक और कॉम्पैक्ट डिजाइन से लैस है। यह कई प्रकार के ऑप्शन भी प्रदान करता है। यूजर्स यूनिवर्सल सीट रेल माउंट या रैक/पैनियर माउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ई-बाइक्स के लिए नया रियरव्यू रडार साइकिल चलाने वालों के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट के तौर पर आया है। इससे दिन या रात किसी भी समय साइकिल चालक की सेफ्टी में इजाफा होता है।
Advertisement

Garmin Varia eRTL615 रियरव्यू रडार बाइकर्स के लिए सेफ राइडिंग सुनिश्चित करता है। Garmin का कहना है कि ई-बाइक राइडिंग की बढ़ती लोकप्रियता के साथ eRTL615 के जरिए दमदार रडार टेक्नोलॉजी के इंटीग्रेशन से बाइक सवार की सुरक्षा में इजाफा होना है। डिवाइस को चुनिंदा Garmin स्मार्टवॉच, साइकलिंग कंप्यूटर या स्मार्टफोन के साथ लिंक किया जा सकता है जिसमें Varia ऐप इंस्टॉल किया गया है।

Garmin की टेल लाइट को एक मील दूर तक देखा जा सकता है। पीछे से आने वाले वाहनों का पता चलने पर eRTL615 लाइट फ्लैश पैटर्न में बदल जाता है। इसमें सॉलिड, पेलोटन, नाइट फ्लैश और डे फ्लैश जैसे चार टेल लाइट मोड दिए हैं। यह कई स्थितियों में ड्राइवर्स के लिए ज्यादा विजिबिलिटी प्रदान करता है। यह राइडर के पीछे 150 गज की दूरी तक के वाहनों को विजुअल और ऑडेबल नोटिफिकेशन प्रदान करेगा। रडार पीछे चल रहे ड्राइवर्स को जल्द से जल्द एक बाइक राइडर की उपस्थिति के बारे में विजिबल टेल लाइट के साथ अलर्ट करेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.