Faraday FF 91: 608 Km रेंज वाली इस लग्जरी कार का प्रोडक्शन जल्द होगा शुरू

Faraday Future 15 अप्रैल को बीजिंग समयानुसार, सुबह 9 बजे लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगा, जिसे FF ऐप के जरिए भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023 21:04 IST
ख़ास बातें
  • Faraday के अनुसार, FF 91 वेरिएबल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर बनी है
  • EV 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड 2.39 सेकेंड में पकड़ लेती है
  • 15 अप्रैल को बीजिंग समयानुसार, सुबह 9 बजे शुरू होगा इवेंट

Faraday FF 91 की ड्राइविंग रेंज 608 किमी बताई गई है

Faraday Future ने इस साल जनवरी में जानकारी दी थी कि उनकी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, FF 91 डेवलपमेंट के आखिरी पड़ाव पर है। अब, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है कि इस इलेक्ट्रिक कार का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन शुरू होने वाला है। इसकी घोषणा के लिए कंपनी ने 15 अप्रैल का समय चुना है। Faraday के अनुसार, FF 91 वेरिएबल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर बनी है और इसकी ड्राइविंग रेंज 608 Km होगी। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में 130kWh का बैटरी पैक मिलेगा।

Faraday Future ने जानकारी दी है कि कंपनी 15 अप्रैल को एक इवेंट में अपकमिंग FF 91 इलेक्ट्रिक कार के मास प्रोडक्शन की घोषणा की जाएगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि कार का प्रोडक्शन इस महीने के अंत में चीन में शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं, फैराडे फ्यूचर मोटर्स आधिकारिक तौर पर इस हफ्ते के अंत में कैलिफोर्निया में भी अपने पहले बड़े पैमाने पर उत्पादित ईवी मॉडल को पेश करने वाली है। 
 

ब्रांड 15 अप्रैल को बीजिंग समयानुसार, सुबह 9 बजे लॉन्च इवेंट की मेजबानी करेगा, जिसे FF ऐप के जरिए भी देखा जा सकता है।

Faraday Future के अनुसार FF 91 वेरिएबल प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर पर बनी है और इसकी ड्राइविंग रेंज 608 किमी बताई गई है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में 130kWh बैटरी दी गई है। व्हीकल में ट्राई-मोटर के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है जिसमें रियर टॉर्क वेक्टर मिलता है और 783kW की कम्बाइंड आउटपुट मिलती है। इन सभी फीचर्स की मदद से यह EV 0 से 96 किमी प्रति घंटे की स्पीड 2.39 सेकेंड में पकड़ लेती है।
Advertisement

व्हीकल के इंटीरियर में मल्टीपल डिस्प्ले सपोर्ट है और व्यूइंग लेंथ 100 इंच के लगभग है। इसके अलावा इंटीरियर में जीरो ग्रेविटी सीट दी गई हैं और सुपरफास्ट इंटरनेट कनेक्शन है। अधिक आरामदायक सफर के लिए रियर सीट एरिया अलग से बड़ा कर दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.