350 Km रेंज वाली Citroen C3 इलेक्ट्रिक कार अफॉर्डेबल प्राइस के साथ भारत में जल्द होगी लॉन्च!

ऑल-इलेक्ट्रिक Citroen C3 को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसमें वाहन के केवल फ्रंट फेंडर को कैमोफ्लाज में देखा गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 21:23 IST
ख़ास बातें
  • Auto Expo 2023 में Citroen इस इलेक्ट्रिक कार को दिखा सकती है
  • अफॉर्डेबल प्राइस पर कार हो सकती है लॉन्च
  • 50 kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ 350 Km रेंज होने की उम्मीद

हाल ही में चार्जिंग के दौरान देखा गया Citroen इलेक्ट्रिक मॉडल

Citroen ने हाल ही में भारत में अपनी लेटेस्ट कार Citroen C3 को लॉन्च किया था, जो देश में कंपनी की दूसरी कार है। अब, कंपनी के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि Citroen देश में जल्द एक इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह मौजूदा C3 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा, जिसे कथित तौर पर e-C3 कहा जा सकता है। फिलहाल इसके लॉन्च की सटीक तारीख शेयर नहीं की गई है, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि देश में अगले साल तक एक अफॉर्डेबल या मिड-रेंज इलेक्ट्रिक कार दस्तक देने वाली है।

फ्रांसीसी ऑटोमेकर के स्वामित्व वाली कंपनी Stellantis के ग्लोबल सीईओ कार्लोस टावारेस (Carlos Tavares) ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इशारा दिया है कि कंपनी जल्द भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के स्पेस में एंट्री लेने का इरादा कर रही है। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर कंपनी के इरादों के बारे में सवाल पूछे जाने पर टावारेस ने कहा स्टेलेंटिस अपनी छोटी कार C3 के इलेक्ट्रिक वर्जन को "अगले साल की शुरुआत में" लाने का इरादा रखती है। हालांकि, उन्होंने कोई सटीक तारीख नहीं दी। 

अगले साल जनवरी में, देश में Auto Expo आयोजित होना है और इस दौरान कई बड़े और छोटे ब्रांड्स अपनी अपकमिंग कारों को दिखाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि Citroen भी इस इवेंट में अपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को दिखाएगी।

टारावेस ने यह भी कहा कि स्टेलेंटिस एक प्राइसिंग स्ट्रक्चर विकसित करने के लिए मेहनत कर रही है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ता बनाने के साथ-साथ अन्य क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा करेगा और यह इस बात पर निर्भर करता है कि कंपनी कितनी तेजी से उन लक्ष्यों को पूरा करती है।
Advertisement

कारटॉर्क के अनुसार, ऑल-इलेक्ट्रिक Citroen C3 को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, जिसमें वाहन के केवल फ्रंट फेंडर को कैमोफ्लाज में देखा गया था। यह अनुमान लगाया गया था कि Citroen C3 EV का चार्जिंग सॉकेट फ्रंट फेंडर पर स्थित हो सकता है। उम्मीद की जा रही है कि कार का डिजाइन कुछ मामूली बदलावों के साथ पेट्रोल C3 के समान ही होगा।
Advertisement

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इसमें 50 kWh क्षमता का बैटरी पैक हो सकता है, जो संभावित 350 Km की रेंज देने में सक्षम होगा। इसमें लगी इलेक्ट्रिक मोटर 135 hp क्षमता की होगी, जो कथित तौर पर करीब 140-150 hp का पावर आउटपुट दे सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.