ट्रैक पर उड़ी EV! BYD की Yangwang U9 ने 472 km/h की स्पीड से सबको चौंकाया, बनाया रिकॉर्ड

Yangwang U9 Track Edition ने जर्मनी में 472.41 km/h की टॉप स्पीड के साथ EVs का नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 16:12 IST
ख़ास बातें
  • Yangwang U9 Track Edition ने 472.41 km/h की स्पीड पकड़ी
  • जर्मन ड्राइवर Marc Basseng ने चलाया, पिछले साल भी उनके नाम था रिकॉर्ड
  • क्वाड मोटर सेटअप से 3,000 PS से ज्यादा पावर

Yangwang U9 Track Edition में चार मोटर लगी हैं, हर एक 555 kW पावर पैदा करती है

Photo Credit: BYD

स्पीड की तलाश ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का हमेशा से बड़ा हिस्सा रही है। अब इसी दौड़ में एक नया चैप्टर जुड़ गया है, क्योंकि चीन की EV मेकर BYD की प्रीमियम सब-ब्रांड Yangwang ने अपनी U9 Track Edition के साथ ग्लोबल रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कंपनी ने जर्मनी के Papenburg स्थित ATP टेस्टिंग ट्रैक पर इस कार को दौड़ाया और EVs की टॉप-स्पीड का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। Yangwang U9 ने इस ट्रैक पर 472.41 km/h की रफ्तार हासिल की, जो अब तक की किसी भी इलेक्ट्रिक कार की सबसे तेज़ स्पीड है।

इस रिकॉर्ड ब्रेकिंग रन को जर्मन प्रोफेशनल ड्राइवर Marc Basseng ने अंजाम दिया। दिलचस्प बात यह है कि Basseng ही पिछले साल (2024) का EV स्पीड रिकॉर्ड होल्डर भी थे। उन्होंने खुद माना कि इतनी जल्दी अपना ही रिकॉर्ड तोड़ देना उनके लिए भी हैरान करने वाला था।

BYD के मुताबिक, Yangwang U9 को पावरफुल बनाने में कंपनी की e4 Platform और DiSus-X इंटेलिजेंट बॉडी कंट्रोल सिस्टम का बड़ा रोल है। इसमें चार मोटर लगी हैं, हर एक 555 kW पावर पैदा करती है। यानी कि कार का कुल आउटपुट 3,000 PS से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, इसका पावर-टू-वेट रेशियो 1,217 PS प्रति टन है, जो इसे वर्ल्ड के हाई-एंड हाइपरकार्स के बराबर खड़ा करता है।

इतनी तेज़ स्पीड को संभालने के लिए Yangwang ने एडवांस्ड टॉर्क वेक्टरिंग सिस्टम दिया है, जो हर सेकंड 100 से ज्यादा माइक्रो-एडजस्टमेंट करता है। इससे कार हाई-स्पीड पर भी ट्रैक्शन और स्टेबिलिटी बनाए रखती है। वहीं, DiSus-X सस्पेंशन सिस्टम पिच और रोल को कम करके ड्राइविंग को और कंट्रोल्ड बनाता है।

सिर्फ इंजिन ही नहीं, बल्कि टायर्स पर भी खास फोकस किया गया। इसके लिए Yangwang ने Giti Tire के साथ मिलकर कस्टम सेमी-स्लिक टायर्स डेवलप किए। इन टायर्स में खास कंपाउंड, यूनिक ट्रेड पैटर्न और व्हील-रिम इंटरफेस पर नर्लिंग ट्रीटमेंट दिया गया है। इसका फायदा ये हुआ कि हाई-स्पीड रन पर टायर्स न सिर्फ स्लिप होने से बचे बल्कि वियर एंड टियर भी कम रहा।

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो U9 Track Edition स्टैंडर्ड वर्जन की फ्यूचरिस्टिक लुक को ही फॉलो करता है। हालांकि, इसमें एक ऑप्शनल कार्बन-फाइबर फ्रंट स्प्लिटर जोड़ा गया है, जिससे कार 400 km/h से ज्यादा की स्पीड पर भी डाउनफोर्स और स्टेबिलिटी बनाए रख सके। यानी इस कार की खूबसूरती सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि पूरी तरह परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड है।

Yangwang U9 Track Edition ने कितनी टॉप स्पीड हासिल की?

इस कार ने जर्मनी के Papenburg ट्रैक पर 472.41 km/h की स्पीड पकड़ी, जो नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

इस रिकॉर्ड रन को किसने ड्राइव किया?

इसे जर्मन प्रोफेशनल ड्राइवर Marc Basseng ने चलाया।

Advertisement

इस कार की कुल पावर आउटपुट कितनी है?

इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर्स लगी हैं जो मिलकर 3,000 PS से ज्यादा पावर जनरेट करती हैं।

हाई-स्पीड पर कार को स्टेबल कैसे रखा गया?

इसके लिए DiSus-X suspension system, एडवांस्ड टॉर्क वेक्टरिंग और Giti Tire के खास टायर्स का इस्तेमाल हुआ।

क्या यह वर्जन मार्केट में आएगा?

U9 Track Edition फिलहाल एक हाई-परफॉर्मेंस ट्रैक मॉडल है। कंपनी इसे कमर्शियल प्रोडक्शन में लाएगी या नहीं, इस पर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BYD, YangWang, Yangwang U9
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.