BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत

BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में 90 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च हुई है। इसमें 115.07kWh बैटरी, 608Km की रेंज और कई लग्जरी फीचर्स मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 नवंबर 2026 14:39 IST
ख़ास बातें
  • BYD Denza D9 भारत में 90 लाख रुपये में लॉन्च हुई
  • इसमें 115.07kWh बैटरी और 608Km तक की WLTC रेंज मिलती है
  • इलेक्ट्रिक MPV में 9 एयरबैग और ADAS फीर्स दिए गए हैं

BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV में 7 सीटें और 16 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है

Photo Credit: Denza

चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी BYD ने भारतीय बाजार में अपने लग्जरी ब्रांड Denza को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV और Denza Z9 GT Shooting Brake को पेश किया है। इनमें Denza D9 की एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपये रखी गई है। यह 7-सीटर लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जिसमें 115.07kWh की बड़ी बैटरी और 608Km तक की WLTC रेंज मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा इसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स, मसाज फंक्शन, Devialet साउंड सिस्टम और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Vellfire और Lexus LM जैसी लग्जरी MPV से होगा।

Denza D9 में सेकंड जनरेशन BYD Blade LFP बैटरी दी गई है, जिसकी क्षमता 115.07kWh है। इसमें फ्रंट-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। यह मोटर 462.2bhp की मैक्सिमम पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह MPV 0 से 100Km/h की रफ्तार 8.5 सेकेंड में पकड़ सकती है। इसकी WLTC रेंज 608Km तक है।

Advertisement

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 11kW AC थ्री-फेज चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि DC फास्ट चार्जिंग की मदद से इसकी बैटरी को 10 से 97 प्रतिशत तक सिर्फ 9 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Denza D9 में 15.6 इंच का फ्लोटिंग सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.25 इंच का फुल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। दूसरी रो के यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट स्क्रीन भी मिलती हैं। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर Devialet ऑडियो सिस्टम, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रेफ्रिजरेटर दिया गया है।

BYD Denza D9 की लंबाई 5,250mm, चौड़ाई 1,960mm और ऊंचाई 1,900mm है। इसका व्हीलबेस 3,110mm है, जबकि इसका कर्ब वेट 2,915 किलोग्राम है। इसमें 5.85 मीटर का मिनिमम टर्निंग रेडियस मिलता है। इस इलेक्ट्रिक MPV में 2+2+3 सीटिंग लेआउट दिया गया है। यानी इसमें कुल 7 लोग बैठ सकते हैं। इसकी दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जिन्हें खासतौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Advertisement

दूसरी रो की कैप्टन सीट्स में 10-वे पावर एडजस्टमेंट, 10-पॉइंट मसाज, हीटिंग, वेंटिलेशन, मेमोरी फंक्शन और पावर एडजस्टेबल लेग रेस्ट मिलते हैं। वहीं, आगे की सीटों में भी पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन दिया गया है। इसमें 1.1 वर्ग मीटर का पैनोरमिक ग्लास रूफ और सनशेड, मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग और चार जगह 50W वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा Apple CarPlay, Android Auto और छह USB पोर्ट भी दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए Denza D9 में कुल 9 एयरबैग दिए गए हैं। इनमें फुल-लेंथ साइड कर्टेन एयरबैग और फ्रंट सेंटर एयरबैग भी शामिल हैं। इसमें हाई-स्ट्रेंथ सेफ्टी बॉडी स्ट्रक्चर और DiSus-C इंटेलिजेंट डैम्पिंग सस्पेंशन मिलता है। इसके अलावा एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, रियर क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट और इमरजेंसी लेन-कीपिंग असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BYD Denza D9 इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, 608Km रेंज और 9 एयरबैग्स से लैस, जानें कीमत
  2. सर्दियों के लिए खास Signify ने वाटर हीटर और रूम हीटर किए लॉन्च, कीमत ₹5999 से शुरू
  3. Samsung ने Warby Parker, Gentle Monster इंटेलिजेंट आईवियर किए लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  4. Xiaomi की नई स्मार्टवॉट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन की बैटरी!
  5. 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला Oppo A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. ₹46 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का बड़ी डिस्प्ले वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से खरीदें
  7. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  9. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  10. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.