260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज

Avore Electric ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Avore Electric EX लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जुलाई 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Avore Electric EX में रेयर-अर्थ-फ्री परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर है।
  • Avore Electric EX की अधिकतम रेंज 260 किमी तक है।
  • Avore Electric EX की टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है।

Avore Electric EX की रेंज 260 किमी तक है।

Photo Credit: Avore Electric

Avore Electric ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Avore Electric EX लॉन्च कर दी है। यह बाइक सिंगल चार्ज में 260 किमी तक की रेंज प्रदान करती है। Electric EX में रेयर-अर्थ-फ्री परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) है। वेरिएंट के आधार पर मोटरसाइकिल 7.5 kW से 10.5 kW तक की अधिकतम पावर देती है। साथ ही तीनों वेरिएंट में 250 Nm का पीक व्हील टॉर्क मिलता है। यहां हम आपको Avore Electric EX की बैटरी, रेंज और फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Avore Electric EX Price

Avore Electric EX की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹1,24,999 है। Avore Electric EX की बुकिंग Avore Electric की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यह बाइक अगले महीने से भारत में शोरूम में उपलब्ध होगी। यह मोटरसाइकिल तीन वेरिएंट जैसे कि EX 2S, EX 2 और EX 1 में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग ₹799 से शुरू हो रही है और ग्राहकों को डिलीवरी 2 महीने बाद शुरू होगी।

Avore Electric EX Power & Range

Avore Electric EX में रेयर-अर्थ-फ्री परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर (PMSM) है। वेरिएंट के आधार पर मोटरसाइकिल 7.5 kW से 10.5 kW तक की अधिकतम पावर देती है। साथ ही तीनों वेरिएंट में 250 Nm का पीक व्हील टॉर्क मिलता है। इससे सिटी राइड और हाईवे पर शानदार अनुभव मिलता है। EX 2S की टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटा है, जबकि EX 2 और EX 1 की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है। राइडिंग अनुभव और बेहतर बनाने के लिए इसमें इंडस्ट्री का पहला इंटीग्रेटेड मोटर + स्विंगआर्म पावरट्रेन (ड्राइव लिंक आर्म) दिया गया है।

रेंज की बात करें तो EX 2S की IDC-सर्टिफाइड रेंज 260 किमी, EX 2 की IDC-सर्टिफाइड रेंज 255 किमी और EX 1 की IDC-सर्टिफाइड रेंज 160 किमी है। सभी वेरिएंट्स में 1500W का ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर आता है, जिससे EX को सीधे किसी भी स्टैंडर्ड 5A या 15A घरेलू सॉकेट में प्लग किया जा सकता है। बैटरी को लगभग 2 घंटे में 20% से 80% तक चार्ज कर सकते हैं। वहीं 0 से 100% तक पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगते हैं। इसके बैटरी पैक को NATRAX ने होमोलोगेट किया है, जबकि बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) को ICAT ने वैलिडेट किया है।

Advertisement

Avore Electric EX Features

Avore Electric EX में ज्यादा आसान, कनेक्टेड और कंफर्टेबल राइडिंग अनुभव देने के लिए कई खास टेक्नोलॉजी शामिल की गई हैं। AVORE SENSE कंपनी का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है। यह AVA ऐवोर व्हीकल एसिस्टेंस और ऐवोर सिनेप्स के साथ मिलकर काम करता है। ऐवोर सिनेप्स  एक AI-पावर्ड कंपेटबिल है जो राइडर और मोटरसाइकिल के बीच ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड इंटरेक्शन मुमकिन बनाता है। EX में Apex नाम का टॉप परफॉर्मेंस मोड और Syft नाम का मैनुअल गियर मोड दिया गया है। Syft मोड राइडर्स को पावर डिलीवरी पर ज्यादा कंट्रोल देता है। राइडर के इनपुट को आसानी से समझने के लिए ARS और हैंडलिंग, बैलेंस और ओवरऑल राइडिंग डायनामिक्स को बेहतर बनाने के लिए इंटीग्रेटेड Drive Link Arm पावरट्रेन आर्किटेक्चर है।

PAM+ पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स कम स्पीड पर बाइक को घुमाने और पार्क करने को आसान बनाता है। इसमें गाइड मी होम लाइट, ऑटो इंडीकेटर कट ऑफ, Ahoy! वेलकम लाइट्स और बीकॉन जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल है। Avore Electric EX को भारतीय सड़कों की कंडीशन के हिसाब से बनाया गया है। EX का प्लेटफॉर्म AIS 156 और AIS 038 सिक्योरिटी स्टैंडर्ड के अनुरूप है। बैटरी के साथ 5 साल/60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.