Auto Expo 2025 : ओला का ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर, होंडा का ‘छोटू’, कमाई कराने वाला थ्री वीलर… गाड़‍ियों के ‘मेले’ में आए अनोखे EV

दिल्‍ली के भारत मंडपम में गाड़‍ियों का ‘मेला’ सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट शोकेस किए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 जनवरी 2025 17:21 IST
ख़ास बातें
  • Auto Expo 2025 का भारत मंडपम में आगाज
  • EV सेगमेंट में नए इनोवेशंस लेकर आई कंपनियां
  • मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया

Bharat Mobility Global Expo 2025 शुरू हुआ नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में।

Bharat Mobility Global Expo 2025: फ्चूयर की गाड़‍ियां कैसी होंगी? भारत की ऑटो इंडस्‍ट्री किस रफ्तार से आगे बढ़ रही है? कौन से नए इनोवेशंस इस क्षेत्र में हमें सहूलियत देने आ रहे हैं, इन्‍हीं सबकी बानगी ‘भारत मोबिलिटी ग्‍लोबल एक्‍सपो 2025' में दिखाई दी है। दिल्‍ली के भारत मंडपम में गाड़‍ियों का ‘मेला' सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट शोकेस किए हैं। टूवीलर कंपनियां जैसे- ओला, इलेक्ट्रिक ‘गोल्‍ड' स्‍कूटर दिखा रही है। ‘इलेक्ट्रिक वीकल' तलाशने वालों के लिए ऑटो एक्‍सपो में बहुत कुछ है। मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया है। लगभग हर कंपनी EV सेगमेंट में दम दिखाना चाहती है। गैजेट्स360 हिंदी ने ऑटो एक्‍सपो 2025 को देखा। इलेक्ट्रिक वीकल्‍स के नजरिए से इस बार क्‍या नया है, आइए जानते हैं।           
 

होंडा motocompacto… फ्चूयर की पर्सनल ‘सवारी'


एक ऐसा टूवीलर जो भविष्‍य में शहरों में दौड़ता नजर आएगा, खासकर सोसायटीज के अंदर। इसी फ‍िलॉसफी के साथ तैयार हुआ है Honda motocompacto। करीब 19 किलो की यह सवारी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। एक बार फुल चार्ज होने पर 19.31 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। एक अडल्‍ट का वेट आराम से सह सकती है। इस पर बैठकर आप अपनी नजदीकी मार्केट में जाकर छोटी-मोटी खरीदारी कर पाएंगे। motocompacto की मैक्सिमम स्‍पीड 24.14 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
 

Vega Solar : भारत की पहली सोलर इलेक्ट्रिक कार 


Vega Solar को पिछले साल भी ऑटो एक्‍सपो में दिखाया गया था। तब मिले फीडबैक के बाद इसे बनाने वाली EVA ने गाड़ी में कुछ बदलाव किए और नए अंदाज में इसे लेकर ऑटो एक्‍सपो में आई है। इस कार में कुल तीन सीट हैं। आगे की सीट ड्राइविंग के लिए और पीछे दो लोग आराम से बैठ सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर आराम से जा सकती है। इसकी बैटरी फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 20 मिनट में 80% फुल हो जाती है। टॉप मॉडल के दाम 6 लाख रुपये हैं। कंपनी कार की छत पर 150W के सोलर पैनल भी लगा रही है, जिससे कॉस्‍ट थोड़ा बढ़ जाएगी, साथ में रेंज में भी इजाफा होगा। 
 

OLA ने स्‍कूटर में जड़ दिया 24 कैरट सोना 


ऑटो एक्‍सपो में OLA ने ‘OLA S1 Pro सोना' स्‍कूटर को दिखाया है। कंपनी ने स्‍कूटर में 24 कैरट गोल्‍ड प्‍लेटेड पार्ट्स लगाए हैं। इस स्‍कूटर की टॉप स्‍पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि सर्टिफाइड रेंज 195 किलोमीटर है। ओला का कहना है कि यह स्‍कूटर बिक्री के लिए नहीं है। इसे लोगों को गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। दिल्‍ली में किसी एक को यह स्‍कूटर मिलेगा। उसे ओला के ऑथराइज्‍ड सेंटर पर जाकर स्‍क्रैच कार्ड स्‍क्रैच करना होगा। कंपनी मुंबई में एक लकी व्‍यक्ति को यह दे चुकी है। पूरे भारत में ‘OLA S1 Pro सोना' दिए जाएंगे। 
 

Toyota PRIUS PHEV : पहले बैटरी पर दौड़ेगी, फ‍िर…


Advertisement
ऑटो एक्‍सपो 2025 में टोयोटा कई कॉन्‍सेप्‍ट वीकल के साथ आई है। उन्‍हीं में से एक है Toyota PRIUS PHEV। इसका इंजन 2 लीटर का है, जिसमें 4 इन-लाइन सिलेंडर दिए गए हैं। गाड़ी में 13.6kwh की Li-ion बैटरी लगी है। ऑटो एक्‍सपो में टोयोटा के प्रतिनिधि ने हमें बताया कि यह कार स्‍टार्ट होने के बाद 70 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिक चलती है, फ‍िर ये फ्यूल पर आएगी। 
 

Greaves XARGO : थ्री वीलर पर दौड़ेगा बिजनेस! 


Greaves ने वैसे तो ऑटो एक्‍सपो में कई कॉन्‍सेप्‍ट दिखाए हैं। हमारी नजर ठहरी Greaves XARGO पर। यह ऐसा थ्री वीलर है, जो फ्यूचर में लोगों को उनका बिजनेस बनाने में हेल्‍प करेगा। ऑटो एक्‍सपो में Greaves XARGO हमें एक कॉफी मोबाइल में तब्‍दील हुआ दिखा। आसान भाषा में कहें तो आप जो भी बिजनेस करना चाहें, उस जरूरत के हिसाब से इस थ्री वीलर को मॉडिफाइ कर पाएंगे। इसकी टॉप स्‍पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 300 किलो का पेलोड यानी वजन उठा सकता है। सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर जा सकता है। इसके प्राइस पर लॉन्‍च डेट अभी सामने नहीं आई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  3. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  4. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  5. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  8. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  10. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  11. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  12. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  13. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  4. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  6. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  8. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  9. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  10. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.