Ather ने 450X और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में चुपचाप किए 2 बदलाव, तस्वीर हुई लीक

Ather की लाइनअप में 450S, 450X और लेटेस्ट 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं, जिनकी कीमत 97,547 रुपये से शुरू होते हुए 1.89 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2024 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Ather 450S और 450X में बेल्ट कवर फिट किए गए हैं
  • बैक साइड में कंपनी का लोगो है, जो क्रोम से बना हुआ लगता है
  • फिलहाल इन बहदलावों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है

Ather Energy ने अपने मौजूदा 450X और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स में छोटे लेकिन अहम बदलाव किए हैं।

Ather Energy ने अपने मौजूदा 450X और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल्स में छोटे लेकिन अहम बदलाव किए हैं। यूं तो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन बदलावों की जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक हालिया लीक से पता चलता है कि इन दोनों मॉडल्स में अब बेल्ट कवर मिलेगा और साथ ही पीछे की ओर कंपनी का लोगो भी देखने को मिलेगा। दोनों स्कूटर कंपनी की लाइनअप के पॉपुलर मॉडल हैं। इनके अलावा, लाइनअप में पिछले महीने 450 Apex को जोड़ा गया था, जो कंपनी की ओर से एक फ्लैगशिप ई-स्कूटर होगा। इसकी डिलीवरी मार्च के पहले हफ्ते में तीन शहरों में शुरू होगी और आने वाले समय में इसे अन्य शहरों तक फैलाया जाएगा।

X पर Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर रखने वालों के एक खास अकाउंट @AtherOwnersCBE ने बीते गुरुवार को एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक तस्वीर में कथित Ather 450 मॉडल दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर के बेल्ट सेक्शन में एक कवर लगाया गया है और साथ ही पीछे की ओर Ather की बैजिंग जोड़ी गई है। 
 

बेल्ट के ऊपर कवर लगाने से राइडिंग एक्सपीरिएंस में पहले की तुलना में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। बरसात के मौसम में बेल्ट में कीचड़ या गंदजी के जमने से इसमें असामान्य नॉइस पैदा हो सकता है। ऐसे में कवर बेल्ट को इस समस्या से निदान दे सकता है। इसके अलावा, एक छोटा बदलाव यह है कि मॉडल्स में अब बैक साइड पर क्रोम से बना लोगो मिलेगा।

Ather की लाइनअप में 450S, 450X और लेटेस्ट 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं, जिनकी कीमत 97,547 रुपये से शुरू होते हुए 1.89 लाख रुपये (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम) तक जाती है। Apex को पिछले महीने पेश किया गया था और इसकी डिलीवरी अगले महीने के पहले हफ्ते से गोआ, पुणे और बेंगलुरु में शुरू होगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ather, Ather 450, Ather 450S, Ather 450X
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.