सिंगल चार्ज में 123 Km दौड़ सकता है नया Aidea AA-Wiz इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर, जानें कीमत

नया Aidea AA-Wiz इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर मौजूदा AA-Cargo ई-स्कूटर के प्लेटफॉर्म पर बना है, लेकिन इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल की तरह भारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 नवंबर 2022 21:43 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर तीन वेरियंट- अल्फा, बीटा और प्रो में आता है
  • अल्फा और बीटा मॉडल की कीमत 528,000 येन (करीब 3 लाख रुपये) है
  • प्रो मॉडल 539,000 येन (करीब 3.15 लाख रुपये) में बेचा जाएगा

नया Aidea AA-Wiz इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर मौजूदा AA-Cargo ई-स्कूटर के प्लेटफॉर्म पर बना है

Aidea ने AA-Wiz नाम का एक इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर दुनिया के सामने पेश किया है, जो कंपनी की मौजूदा पेशकश AA-Cargo की तुलना में ज्यादा प्रैक्टिकल डिजाइन और सुधार लेकर आता है। AA-Wiz इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में मल्टीपल कार्गो कम्पार्टमेंट मिलते हैं, जो एक साथ बहुत सारा सामान रखने के काम आता है। कंपनी का दावा है कि यह कार्गो इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 123 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

Aidea ने बीते शनिवार जापान के टोक्यो में एक इवेंट आयोजित किया था, जहां कंपनी ने कई वाहनों के बीच अपना लेटेस्ट AA-Wiz इलेक्ट्रिक स्कूटर भी दुनिया के सामने रखा। इस इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर को तीन वेरियंट- अल्फा, बीटा और प्रो में पेश किया गया है। इनमें से अल्फा और बीटा मॉडल की कीमत 528,000 येन (करीब 3 लाख रुपये) है, जबकि प्रो मॉडल 539,000 येन (करीब 3.15 लाख रुपये) में बेचा जाएगा। प्रो वेरिएंट में एक अतिरिक्त फ्रंट बास्केट कार्गो स्पेस मिलता है। 
Advertisement

नया Aidea AA-Wiz इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर मौजूदा AA-Cargo ई-स्कूटर के प्लेटफॉर्म पर बना है, लेकिन इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल की तरह भारी नहीं है। AA-Wiz को इटैलियन डिजाइनर Claudio Zanchini द्वारा डिजाइन किया गया है और इसमें आगे और पीछे इंटीग्रेटेड लगेज कम्पार्टमेंट हैं।

पावरट्रेन की बात करें, तो इसमें रियर हब-संचालित इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसे 3.85kWh क्षमता के लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। अपने हल्के डिजाइन के कारण, AA-Wiz की AA-Cargo की तुलना में लंबी रेंज है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर 123 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। 
Advertisement

इलेक्ट्रिक कार्गो स्कूटर में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, फुल एलईडी लाइट्स और एक बड़ी डिजिटल एलसीडी स्क्रीन शामिल है। इसमें घरेलू उपयोग के लिए 200V/100V चार्जिंग सिस्टम भी मिलता है। डिवाइस को चार्ज करने के लिए इसमें एक USB पोर्ट भी मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Cargo Scooter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  2. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  4. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  7. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  8. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  9. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.