Microwave Missile : अमेरिका की माइक्रोवेव मिसाइल के निशाने पर ईरान! क्‍या है यह? जानें

Microwave Missile : मिसाइलों की मदद से किसी भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस को चुटकियों में तबाह किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 18:21 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका ने तैनात कींं माइक्रोवेव मिसाइल
  • ईरान की न्‍यूक्लियर फैसिलिटीज को कर सकती हैं बर्बाद
  • साल 2012 में इन्‍हें डेवलप किया गया था

इन मिसाइलों को ‘काउंटर-इलेक्ट्रॉनिक्स हाई पावर माइक्रोवेव एडवांस्ड मिसाइल प्रोजेक्ट’ (सीएचएएमपी) के रूप में जाना जाता है।

Photo Credit: daily mail

Microwave Missile : इस्राइल और ईरान के बीच जारी तनाव को अमेरिका कम करने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन उसकी सैन्‍य तैयारियां अलग मोर्चे पर भी जारी हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी वायु सेना ने चुपचाप ऐसी मिसाइलें तैनात की हैं, जो ईरान की न्‍यूक्लियर फैसिलिटीज को बर्बाद कर सकती हैं। DailyMail.com ने यह दावा किया है। इन मिसाइलों की मदद से किसी भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस को चुटकियों में तबाह किया जा सकता है। 

इन मिसाइलों को ‘काउंटर-इलेक्ट्रॉनिक्स हाई पावर माइक्रोवेव एडवांस्ड मिसाइल प्रोजेक्ट' (सीएचएएमपी) के रूप में जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोवेव मिसाइलों को अमेरिकी एयरफोर्स रिसर्च लेबोरेटरी के लिए बोइंग के फैंटम वर्क्स ने बनाया था। पहली बार साल 2012 में मिसाइलों को सफलतापूर्वक टेस्‍ट किया था। रिपोर्ट के अनुसार, इसके बाद अमेरिका ने इन मिसाइलों को दुनियाभर में डिप्‍लॉय किया और 2019 से ये ऑपरेशनल हैं।  
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका ने ईरान को ध्‍यान में रखते हुए इन मिसाइलों की तैनाती ऐसे वक्‍त में की है, जब इस्राइल ने ईरान को टार्गेट पर लिया है। आखिर कितनी खतरनाक हैं Microwave Missile, आइए जानते हैं। 
 

What is Microwave Missile? 

रिपोर्ट कहती है कि माइक्रोवेव हथियारों को क्रूज मिसाइलों में फ‍िट करके दुश्‍मन को टार्गेट किया जाता है। यह  700 मील रेंज के साथ कम ऊंचाई पर उड़कर दुश्‍मन के इलाके में पहुंच सकती हैं। इनसे निकलने वाली हाई पावर माइक्रोवेव एनर्जी (HPM) कंप्‍यूटर चिप्‍स को जलाकर खत्‍म कर देती है। इस तरह माइक्रोवेव मिसाइल किसी भी इलेक्‍ट्रॉनिक डिवाइस को बर्बाद कर देती है।  
Advertisement

इस मिसाइल में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पल्स होती हैं, जो एनर्जी पैदा करने के लिए माइक्रोवेव ओवन की तरह काम करती हैं। यह एनर्जी जब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पहुंचती है, तो उनका वोल्टेज बढ़ा देती है और उन्‍हें बेकार बना देती है। कहा जाता है कि अमेरिका ने सीक्रेट तरीके से इन मिसाइलों को तैयार किया है और साल 2012 से पहले किसी को इनकी भनक तक नहीं लगी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.