BrahMos : भारत आज फ‍िलीपीन को देगा ब्रह्मोस मिसाइलों का पहला सेट, जानें इसकी खूबियां

BrahMos : फिलीपीन के साथ इस हथियार प्रणाली की सप्‍लाई के लिए 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार 2 साल पहले किया गया था।

विज्ञापन
Written by BHASA, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2024 13:10 IST
ख़ास बातें
  • भारत की ब्रह्मोस मिसाइल फ‍िलीपीन को मिलेगी
  • आज सौंपी जा सकती है पहली खेप
  • फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपी जाएगी मिसाइल

ब्रह्मोस को फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपा जाएगा।

BrahMos : भारत की सबसे ताकतवर मिसाइलों में से एक ब्रह्मोस (BrahMos) अब फिलीपीन को मिलने जा रही है। शुक्रवार को फिलीपीन को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप सौंपी जा सकती है। दक्षिण पूर्व एशिया के देश फिलीपीन के साथ इस हथियार प्रणाली की सप्‍लाई के लिए 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का करार 2 साल पहले किया गया था और अब सप्‍लाई हो रही है। इंडियन एयरफोर्स का एक मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट मिसाइल और लांचरों को लेकर फिलीपीन के लिए रवाना हो सकता है। 

रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मोस को फिलीपीन मरीन कॉर्प्स को सौंपा जाएगा। ब्रह्मोस के मिलने से फ‍िलीपीन की ताकत बढ़ जाएगी और यह चीन के लिए बड़ी चुनौती होगा। गौरतलब है कि दक्ष‍िण चीन सागर में चीन और फ‍िलीपीन के बीच काफी वर्षों से तनाव है। 
Advertisement

दक्षिण चीन सागर में स्थित सेकंड थॉमस शोल (Second Thomas Shoal) पर चीन और फ‍िलीपीन दोनों अपना दावा जताते आए हैं। हाल में भारत ने कहा था कि वह फ‍िलीपीन की संप्रभुता का समर्थन करता है। इस बयान ने ड्रैगन को भड़का दिया था।  
 

What is BrahMos Missile 

जैसाकि हमने बताया BrahMos एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे भारत और रूस ने मिलकर तैयार किया है। दोनों देशों के बीच 1998 में ब्रह्मोस बनाने के लिए एग्रीमेंट हुआ था। 2007 में भारत को पहली ब्रह्मोस मिली थी। ना सिर्फ भारतीय थल सेना बल्कि एयरफोर्स में भी इसे शामिल किया गया है। ब्रह्मोस 2 के डेवलपमेंट पर भी काम चल रहा है।  
Advertisement
 

How BrahMos Missile works 

मीडियाा रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मोस को जमीन से लॉन्‍च किया जा सकता है। इसे शिप, एयरक्राफ्ट, पनडुब्‍बी से भी फायर किया जा सकता है। जमीन या समुद्र से लॉन्‍च होने पर यह 2500 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से दुश्‍मन को तबाह कर सकती है। यह 290 किलोमीटर की रेंज में मार कर सकती है। कहा जाता है कि ब्रह्मोस 2 की रेंज 1500 किलोमीटर तक होगी। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.