Bell 212 : इसी हेलीकॉप्‍टर के क्रैश होने से गई ईरानी राष्‍ट्रपति की जान, जानें इसकी एक-एक डिटेल!

Bell 212 Helicopter : Bell 212 दो ब्‍लेड वाला एक मीडियम हेलीकॉप्‍टर है। इसे बेल हेलीकॉप्टर ने मैन्‍युफैक्‍चर किया है, जो मूल रूप से अमेरिकी कंपनी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मई 2024 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Bell 212 Helicopter हेलीकॉप्‍टर हुआ क्रैश
  • दो ब्‍लेड वाला एक मीडियम हेलीकॉप्‍टर है
  • अमेरिका में बना, दुनियाभर के देश करते हैं इस्‍तेमाल

जब हेलीकॉप्‍टर को बनाया गया था, तब इसकी कैपिसिटी 15 लोगों की थी, जिनमें एक पायलट और 14 यात्री शामिल हैं।

Photo Credit: wiki

Bell 212 Helicopter : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (ebrahim raisi death news) की एक हेलीकॉप्‍टर क्रैश में मौत हो गई। वह एक डैम का उद्घाटन करने ईरान-अजरबैजान बॉर्डर पर गए थे। घटना में ईरान के विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन की भी जान चली गई। पूरी दुनिया में इस हादसे की चर्चा है साथ ही बात हो रही है उस हेलीकॉप्‍टर की, जिसमें ईरानी राष्‍ट्रपति सवार थे। हेलीकॉप्‍टर का नाम है- Bell 212 (बेल टू-ट्वेल्‍व)। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
 

क्‍या है Bell 212 हेलीकॉप्‍टर

एक रिपोर्ट के अनुसार, Bell 212 दो ब्‍लेड वाला एक मीडियम हेलीकॉप्‍टर है। इसे बेल हेलीकॉप्टर ने मैन्‍युफैक्‍चर किया है, जो मूल रूप से अमेरिकी कंपनी है। Bell 212 ने सबसे पहले साल 1968 में उड़ान भरी थी। इसे सिव‍िलियंस को ध्‍यान में रखकर बनाया गया था। हालांकि सरकार और प्राइवेट ऑपरेटर्स दोनों ही इस हेलीकॉप्‍टर को इस्‍तेमाल करते आए हैं।  
Advertisement

जब हेलीकॉप्‍टर को बनाया गया था, तब इसकी कैपिसिटी 15 लोगों की थी, जिनमें एक पायलट और 14 यात्री शामिल हैं। 1968 में पहली उड़ान के बाद Bell 212 हेलीकॉप्‍टर को 1971 में अमेरिका और कनाडा ने अपने बेड़े में जगह दी।  

हेलीकॉप्‍टर के अबतक कई वेरिएंट्स सामने आए हैं। इनमें Bell मॉडल 212 शामिल है। इसके अलावा, ट्विन टू ब्‍लेड, अगस्‍ता-बेल एबी 212, अगस्‍ता-बेल AB.212ASW, बेल मॉडल 412 और ईगल सिंगल को भी तैयार किया जा चुका है। 
Advertisement
 

क्‍या-क्‍या कर सकता है Bell 212

Bell 212 एक मल्‍टीपर्पज हेलीकॉप्‍टर है। यात्रियों को लाने ले जाने में तो इसका इस्‍तेमाल होता ही है। हेलीकॉप्‍टर को माल ढुलाई में, वेपन्‍स की सप्‍लाई में यूज क‍िया जा सकता है। आग बुझाने में भी इसका इस्‍तेमाल होता आया है। 

बीबीसी हिंदी के अनुसार, ईरानी राष्‍ट्रपति जिस Bell 212 में सवार थे, उसे मॉडिफाइड किया गया था, ताकि सरकार के टॉप ऑफ‍िसर्स, नेता उसमें सवार होकर यात्रा कर पाएं। Bell 212 सीरीज का सबसे एडवांस्‍ड हेलीकॉप्‍टर है बेल 412। कंपनी दावा करती है कि उस हेलीकॉप्‍टर को सैनिकों की आवाजाही, मेडिकल ट्रांसपोर्टेशन जैसे कामों में भी यूज किया जा सकता है। 
Advertisement
 

पहले भी हुआ है हादसे का शिकार 

Bell 212 हेलीकॉप्‍टर पहले भी हादसे का शिकार हुआ है। 14 सितंबर 1982 को वह घटना हुई थी। मेडिकल इमरजेंसी की वजह से उड़ान भर रहा हेलीकॉप्‍टर बारिश और खराब दृश्‍यता के कारण नॉर्थ सी में क्रैश हो गया था। सभी 6 क्रू मेंबर्स की जान उसमें चली गई थी। 
 

Bell 212 Specifications 

Bell 212 की क्षमता 14 पैसेंजर्स की है। इसकी लंबाई 17.4163 मीटर और ऊंचाई 3.8311 मीटर है। खाली हेलीकॉप्‍टर का वजन 2,962 किलो है, जबकि यह 5,080 किलो के मैक्सिमम लोड के साथ उड़ान भर सकता है। इसकी स्‍पीड 190 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि रेंज 439 किलोमीटर है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.