What is AR-15 Gun : जानिए उस गन के बारे में, जिससे डोनाल्‍ड ट्रंप पर हुआ हमला

AR-15 Gun Specs : ‘AR-15-स्टाइल’ एक हल्की सेमी-ऑटोमैटिक राइफल है। यह कोल्ट AR-15 के ही जैसी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 15:23 IST
ख़ास बातें
  • AR-15 Gun है चर्चाओं में
  • इसी गन से हुआ डोनाल्‍ड ट्रंप पर हमला
  • सेमी-ऑटोमैटिक राइफल है एआर-15

ये राइफल्‍स अपनी सटीकता के लिए पहचानी जाती हैं। निशानेबाजों और शिकारियों के लिए ये खासतौर पर अच्‍छी मानी जाती हैं।

Photo Credit: wiki

AR-15 Gun Specs : बीते वीकेंड अमेरिका से आई एक खबर ने दुनिया को चौंका दिया। पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर गोलियां चलाई गईं। हमले में वह बाल-बाल बच गए। इस पूरे मामले ने AR-15 राइफल को चर्चाओं में ला दिया है। उसी गन से ट्रंप पर हमला किया गया। आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में हर में 20 में से एक व्‍यक्ति‍ के पास यह गन है। इसकी कम कीमत के कारण गन अमेरिका में काफी लोकप्रिय है। आइए जानते हैं AR-15 Gun के स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 

रिपोर्टों के अनुसार, ‘AR-15-स्टाइल' एक हल्की सेमी-ऑटोमैटिक राइफल है। यह कोल्ट AR-15 के ही जैसी है। यह ‘मॉडर्न स्‍पोर्टिंग राइफल' की कैटिगरी में आती है, जिनका इस्‍तेमाल ज्‍यादातर प्रतियोगिताओं और शिकार के मकसदों से किया जाता है।
Advertisement

एनडीटीवी ने फायरआर्म इंडस्ट्री ट्रेड एसोसिएशन के हवाले से बताया है कि AR-15 में AR का मतलब है  ArmaLite है। यह वह कंपनी है, जिसने 1950 के दशक में राइफल बनाई थी। एसोसिएशन ने कहा है कि लोग अक्सर एआर-15 राइफलों को ‘हमलावर हथियार' या ‘हमलावर राइफल' समझ लेते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ये राइफल्‍स अपनी सटीकता के लिए पहचानी जाती हैं। निशानेबाजों और शिकारियों के लिए ये खासतौर पर अच्‍छी मानी जाती हैं और हर मौसम में इस्‍तेमाल की जा सकती हैं। इसका सेमी ऑटोमैटिक वर्जन अमेरिकी सेना के लिए बनाया गया था। 
Advertisement

यह राइफल बेहद खतरनाक मानी जाती है, क्‍योंकि इससे निकलने वाली बुलेट की स्‍पीड मारक है। वॉशिंगटन पोस्‍ट के अनुसार, इसके कारतूस में मौजूद प्रोपेलेंट की मात्रा गोली बेहद स्‍पीड में भेज सकती है और एक सेकंड में 6 फुटबॉल ग्राउंड्स को पार कर सकती है। 
Advertisement

इस गन से निकलने वाली गोली किसी के भी अहम बॉडी पार्ट पर लग जाए तो फौरन व्‍यक्ति को मौत के घाट उतार सकती है। इस गन में ज्‍यादा कैपि‍सिटी वाली मैगजीन को जोड़ा जा सकता है। यानी लोग अपनी पसंद के हिसाब से गन में चेंज कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Donald Trump, america
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.